मुजफ्फरनगर काण्ड के शहीदों को श्रद्धांजलि देने तथा दोषियों को दण्डित करने की मांग।

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।

 

 

 

मुजफ्फरनगर काण्ड के शहीदों को श्रद्धांजलि देने तथा दोषियों को दण्डित करने की मांग।

 

 

 

मसूरी–मुजफ्फरनगर काण्ड़ के शहीदों को श्रद्धांजलि देने तथा दोषियों को दण्डित करने की मांग को लेकर विभिन्न जनसंगठनों व राजनीतिक दलों ने आज चौघानपाटा में धरना दिया। कार्यक्रम में तय किया गया कि सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के विरोध में 3 अक्टूबर को सायं 5:30 बजे कैंडिल मार्च निकाला जाएगा।

 

धरने में वक्ताओं ने प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक, खनन कारोबार तथा लद्दाख में पृथक राज्य की मांग को लेकर संघर्षरत वैज्ञानिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की। रार्यक्रम का संचालन पी सी तिवारी व नारायण राम ने किया

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपपा के अध्यक्ष पी.सी. तिवारी ने कहा कि देश व प्रदेश की सरकारें पूंजीपतियों के हित साध रही हैं, आम जनता की समस्याओं की अनदेखी हो रही है। उत्तराखण्ड ठेकेदारी व्यवस्था पर चल रहा है और जनता की आवाज उठाने पर देशद्रोह जैसे मुकदमे लगाए जा रहे हैं।

 

उत्तराखण्ड लोक वाहिनी के नेता जगत रौतेला ने कहा कि देश विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था है, लेकिन डेढ़ वर्ष से अल्मोड़ा–बागेश्वर–पिथौरागढ़ मार्ग का पुनर्निर्माण नहीं करा पा रही है। वहीं, लद्दाख में सोनम वांगचुक जैसे देशभक्त को राज्य की मांग करने पर देशद्रोह का आरोपी बनाकर जेल भेजा गया है।

 

उकांद के गिरीश नाथ गोस्वामी ने कहा कि सत्ताधारी पार्टी सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी कर लोकतांत्रिक आवाज दबाने का काम कर रही है।

 

दयाकृष्ण काण्डपाल ने कहा कि जब तक उत्तराखण्ड की स्थायी राजधानी गैरसैंण नहीं बनती, तब तक राज्य की मूल अवधारणा अधूरी रहेगी।

 

इसके अलावा कार्यक्रम को जीवन चन्द्र जे.सी., प्रेस क्लब के सचिव रमेश जोशी, अजय मित्र बिष्ट, नारायण राम व विमल तिवारी ने भी संबोधित किया।

 

इस अवसर पर दीपांशु पाण्डे, सोनी मेहता, सीता चम्याल, किरण आप्या, कौस्तुभानन्द भट्ट, एड. विमल तिवारी, एड. भारती, एड. जगत रौतेला, ममता विष्ट, अजय मित्र बिष्ट, राजेन्द्र रावत, रमेश जडौत, अशोक पाण्डे, हरीश भण्डारी, एस.सी. तिवारी, रमेश दोशी, मु. साकिब, राजू गिरी गोस्वामी, पान सिंह बिष्ट, एड. जीवन चन्द्र, ममता बिष्ट सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)