07-केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन की दूरस्थ क्षेत्र की पैदल दूरी तय करने वाली 07 पोलिंग पार्टियों को जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ गहरवार की देखरेख में उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्षमण सिंह नेगी।

07-केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन की दूरस्थ क्षेत्र की पैदल दूरी तय करने वाली 07 पोलिंग पार्टियों को जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ गहरवार की देखरेख में उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

166 पोलिंग पार्टियां क्रीड़ा मैदान अगस्त्यमुनि से कल होंगी रवाना।

               ऊखीमठः 07-केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन को सुव्यवस्थित, सफलतापूर्वक एवं निष्पक्ष ढंग से संपादित कराने के लिए दूरस्थ क्षेत्र की 07 पैदल पोलिंग पार्टियों को अगस्त्यमुनि क्रीड़ा मैदान से जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ गहवार की देखरेख में उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने रवाना की गई पोलिंग पार्टियों को निष्पक्ष, पारदर्शिता एवं कुशलता निर्वाचन को संपादित कराने के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने सभी कार्मिकों से निर्वाचन प्रक्रिया को आपसी समन्वय एवं निष्पक्ष ढंग से संपादित कराने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर रिटर्निंग अधिकारी 07-केदारनाथ/उप जिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला ने कहा कि आज दूरस्थ क्षेत्र की पोलिंग पार्टियां जिला निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में रवाना की गई हैं तथा 166 पालिंग पार्टियां कल निर्वाचन प्रक्रिया को संपादित कराने के लिए उनके गंतव्य के लिए रवाना किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सबसे पैदल दूरी वाला मतदान केंद्र राजकीय प्राथमिक विद्यालय गौंडार है जिसकी सड़क मार्ग से पैदल दूरी 06 किमी है। इसके बाद राजकीय प्राथमिक विद्यालय तोषी जिसकी सड़क मार्ग से पैदल दूरी 05 किमी है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय चिलौंड एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय ब्यूंखी जिसकी सड़क मार्ग से पैदल दूरी 04 किमी है तथा राजकीय प्राथमिक विद्यज्ञलय जग्गी बग्वान, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बेडूला, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुणजेठी की सड़क मार्ग से पैदल दूरी 03 किमी है। इन सभी 07 पोलिंग पार्टियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक विनोद शेषन ने अगस्त्यमुनि क्रीड़ा मैदान पहुंचकर निर्वाचन कार्यों में तैनात किए गए कार्मिकों द्वारा पोस्टल बैलेट के माध्यम से दिए जा रहे मतदान का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन में लगे सभी कार्मिकों का मतदान सुनिश्चित हो।

नोडल अधिकारी पोस्टल बैलेट राहुल चौबे ने अवगत कराया है कि निर्वाचन कार्यों में तैनात किए गए कार्मिकों द्वारा दोपहर तक लगभग 52 कार्मिकों द्वारा पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया गया है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी कार्मिक डाॅ. जीएस खाती एवं अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम सिंह राणा, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष चंद्र घिल्डियाल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी धीरज कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    ‘‘कानून जानो, बचपन बचाओ’’ थीम पर विधिक साक्षरता/ जागरूकता शिविर …..

    Spread the love

    Spread the love  सौजन्यः बीएल भूरा                                                   …

    Spread the love

    Spread the love    सुनील कुमार वर्मा बिलासपुर, छत्तीसगढ़                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)  

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 8 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।