ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का लाभ जन-जन तक पहुंचे।
अल्मोड़ाः मानवीय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के निर्देशानुसार आज दिनांक 10/1/24को ग्राम रैला पाली में डोर टू डोर विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। लोगों के राशन कार्ड,स्वास्थ कार्ड, पेंशन संबंधी जानकारी दी। मानसिक रूप से बीमार व दिव्यांगों के लिए कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, साईबर अपराध, मौलिक अधिकार, शिक्षा के अधिकार,नशा मुक्ति, लोगों के अधिकार, महिला सशक्तिकरण, एवं महिलाओं के अधिकार, नालसा टोल फ्री नंबर 15100के बारे में भी जानकारी दी गई।
वहीं आगामी 14दिसंबर को लोक अदालत का भी प्रचार-प्रसार किया गया।
इस अवसर पर वहां अधिकार मित्र संदीप सिंह नयाल, पंकज भगत तथा स्थानीय लोग मौजूद थे।









