मुख्यमंत्री ने कहा केदारनाथ विस क्षेत्र बनेगा तीर्थाटन का प्रमुख केंद्र ।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्षमण सिंह नेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा केदारनाथ विस क्षेत्र बनेगा तीर्थाटन का प्रमुख केंद्र ।

                      ऊखीमठः केदारनाथ विधानसभा उप चुनाव को लेकर प्रचार के आ​खिरी दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस प्रत्याशी पर जमकर जुबानी हमले किए। कहा कि उन्हें क्षेत्र के विकास से कोई सरोकार नहीं है। मेरे सीएम बनने के बाद वह कभी भी क्षेत्र से जुड़े किसी कार्य के लिए मेरे पास नहीं है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ विस को तीर्थाटन का प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा।

सोमवार  को  देश की तीसरी काशी गुप्तकाशी में चुनावी जनसभा को संबो​धित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने वर्ष 2002 से 2012 तक विधायक रहते हुए क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी। इसके बाद वर्ष 2012 से अभी तक भी वह विधायक न होने के बाद भ्ज्ञी क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित हैं। कहा कि वह, अपना दस वर्षों के विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच में लेकर वोट मांग रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा विश्वनाथ और बाबा केदार की इस भूमि से कह रहा हूं कि मेरे सीएम बनने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी एक बार भी किसी कार्य को लेकर मेरे पास नहीं आए। उन्हें केदारनाथ क्षेत्र के विकास कार्यो से कोई सरोकार नहीं है। उन्हें सिर्फ चुनाव में वोट से लेनादेना है।

जनता को संबो​धित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी बीते दस वर्ष से विधायक नहीं हैं, बावजूद उन्हें अपने क्षेत्र की पीड़ा है। वह, बीते तीन वर्षों में मेरे पास कई बार व्य​क्तिगत रूप से भी क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर पहुंची हैं। यही नहीं, जहां पर भी भेंट हुई होगी, उन्होंने केदारनाथ विस के जनहितों की बात जरूर की है। कहा कि आशा नौटियाल ने विस क्षेत्र में गरीबों का इलाज, विवाह, शिक्षा, आदि कार्यो के लिए प्रदेश सरकार से गुहार लगाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बाबा केदार से अगाध आस्था है। वह, देश के पहले प्रधानमंत्री हैं, जो वर्ष 6 बार केदारनाथ पहुंच चुके हैं। केदारनाथ पुनर्निर्माण को अपने ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल कर संवार रहे हैं। वर्ष 2013 की आदा के बाद उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए ही केदारनाथ पुनर्निर्माण का खाका तैयार कर दिया था। मुख्यमंऋी ने कहा कि आगामी वर्ष से केदारनाथ यात्रा को सुव्यव​स्थित करने के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे। साथ ही यात्रा शुरू होने से दो माह पहले ही स्थानीय कारोबारियों व अ​धिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। इस दौरान स्थानीय लोगों से भी यात्रा की बेहतरी के लिए सुझाव लिए जाएंगे, जिसके आधार पर यात्रा के बेहतर संचालन की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने युवा मोर्चा की मोटरसाइकिल रैली में भी शामिल हुए। जनसभा को संबो​धित करते हुए भाजापा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने विधायक रहते हुए क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड रखते हुए कहा कि वह बीते दस वर्ष से विधायक नहीं हैं। उन्होंने दिवंगत विधायक शैलारानी रावत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके द्वारा शुरू कराए गए कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा। कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा केदारनाथ विस के विकास के लिए 750 करोड़ की योजनाएं स्वीकृत ​किए हैं, जिसमें ज्यादातर के शासनादेश जारी हो चुके हैं। पूर्व केंद्रीय ​शिक्षा मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि देश, प्रदेश एवं जिले में भाजपा की सरकार है, जिससे निरंतर जनहित से जुड़े कार्य हो रहे हैं। उन्होंने जनत से अपील की कि उन्हें इन्हीं कार्यों को गति देने के लिए भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजयी बनाना है। जनसभा में जनपद प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, केदारनाथ विस उप चुनाव संयोजक/विधायक भरत सिंह चौधरी, विधायक महंत दिलीप रावत, विधायक भोपाल राम टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, दायित्वधारी चंडी प्रसाद भट्ट, समाजिक कार्यकर्ता कुलदीप रावत, पूर्व विधायक शैलेंद्र रावत, कुलदीप नेगी आजाद, पंकज भट्ट, ऐश्वर्या रावत, वाचस्पति सेमवाल, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सविता भंडारी, महामंत्री किरन शुक्ला, कुंवीर बत्र्वाल, सुमन जमलोकी, ब्लाक प्रमुख श्वेता पांडे, पूर्व प्रमुख ममता नौटियाल, मंडल अध्यक्ष राय सिंह राणा, महामंत्री सुभाष रावत, अनुसुया प्रसाद भट्ट, दलवीर सिंह नेगी, नंदन सिंह रावत, जिला महामंत्री विनोद देवशाली समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद थे।

  • Related Posts

    ‘‘कानून जानो, बचपन बचाओ’’ थीम पर विधिक साक्षरता/ जागरूकता शिविर …..

    Spread the love

    Spread the love  सौजन्यः बीएल भूरा                                                   …

    Spread the love

    Spread the love    सुनील कुमार वर्मा बिलासपुर, छत्तीसगढ़                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)  

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 8 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।