ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
बसों की कमी के कारण बढ रही है ओवरलोडिंग।
अल्मोड़ाः जिले के पर्वतीय रूटों पर केमू की 43बसों और रोडवेज की चार सेवाओं का संचालन किया जाता है। पहाड़ के अधिकांश रूटों पर बसों का संचालन नहीं हो पाता है।केमू और टैक्सियों पर यात्रियों का दबाव रहता है।
केमू की 43 बसों का संचालन रानीखेत, बागेश्वर, जैंती, पिथौरागढ़ के रूटों पर किया जाता है। इसके अलावा भनोली,दन्या काफलीखान समेत कई रूटों पर हो रहा है।इन मार्गों पर सुचारू संचालन के लिए 10नई बसों की और जरूरत है। वर्तमान में14 सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। इनमें से अधिकांश सेवाएं मैदानी मार्गों पर संचालित हैं।
पहाड़ के रूटों पर सुचारू रूप से संचालन के लिए डिपो को 12नई बसों की जरूरत है। बसों की कमी के चलते पहाड़ के मार्गों पर ओवरलोडिंग की समस्या बढ़ रही है। रोडवेज के एआरएम विजय तिवारी ने बताया कि बेड़े में वर्तमान में 37बसेंसंचालित हैं।









