जिलों का संगठन सृजन कार्यक्रम पूरा होते ही प्रदेश की सभी 70 विधानसभाओं में 31 दिसंबर तक शत प्रतिशत बूथ कमेटियों गठित करने का लक्ष्य।

Spread the love

 

सूर्यकांत धस्माना 

(वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन)

प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड

 

 

जिलों का संगठन सृजन कार्यक्रम पूरा होते ही प्रदेश की सभी 70 विधानसभाओं में 31 दिसंबर तक शत प्रतिशत बूथ कमेटियों गठित करने का लक्ष्य।

 

15 नवंबर तक सभी बूथों पर तैनात कर दिए जाएंगे बूथ लेवल एजेंट।

 

            ‘नया अध्याय’ समाचार पत्र, उत्तराखण्ड

 

              देहरादून: उत्तराखंड में कांग्रेस संगठन को आगामी विधानसभा चुनावों 2027 के लिए पूरी तरह मुस्तैद करने की योजना प्रदेश कांग्रेस ने बना ली है, प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने आगामी दो महीनों के लिए पार्टी के संगठन सृजन को बूथ स्तर तक पहुंचाने की योजना तैयार की है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि प्रदेश के सभी  27 संगठनात्मक जिलों के पुनर्गठन की घोषणा होते ही नए जिला अध्यक्षों का काम अपने जनपदों के ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को सक्रिय करना व जहां कमेटियां निष्क्रिय हैं उनको पुनर्गठित करना होगा। उन्होंने बताया कि यह कार्य हर हाल में एक सप्ताह में पूरा कर सभी बूथों पर बीएलए की नियुक्ति 15 नवंबर तक कर आगामी 31 दिसंबर तक राज्य की सभी 70 विधानसभाओं में शत प्रतिशत बूथ कमेटियों के गठन का प्रस्ताव तैयार किया गया है।  धस्माना जी ने बताया कि बूथ कमेटियों के गठन के बाद नए वर्ष 2026 में पार्टी के बूथ, ब्लॉक व जिला स्तरीय सम्मेलन तथा प्रशिक्षण शिविरों के आयोजन का कार्यक्रम बनाया जा रहा है ।  धस्माना जी ने कहा कि पार्टी के सभी फ्रंटल संगठन व प्रकोष्ठ व विभाग इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। धस्माना ने कहा कि पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व इन पूरे कार्यक्रमों की स्वयं समीक्षा करेगा और इसके लिए राष्ट्रीय स्तर से जिलों के प्रभारी भेजे जाएंगे।

 

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)