ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ नवीन तिवारी ने नशामुक्ति केंद्र का किया निरीक्षण।
अल्मोड़ाः उत्तराडण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा, श्रीकांत पाण्डे के मार्गदर्शन में, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा तथा मुख्य चिकित्साधिकारी अल्मोड़ा, डॉ. नवीन तिवारी, डॉ. सी पी भैसोड़ा प्राचार्य मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा, श्रीमती ज्योति धपवाल तहसीलदार अल्मोड़ा द्वारा आज 29 अक्टूबर 2025को बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा में संचालित नशामुक्ति केंद्र का संयुक्त रूप निरीक्षण किया गया।इस दौरान संबंधित उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों इस केन्द्र सही तरीके से संचालित करने के दिशा-निर्देश दिए।








