ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
(नया अध्याय)
क्रिसमस और नववर्ष के नजदीक आते ही पुलिस हुई सतर्क।
अल्मोड़ाः आने वाले क्रिसमस और नववर्ष को मध्य नजर रखते हुए पुलिस सतर्क हो गई है।अपर पुलिस अधीक्षक हरवंश सिंह ने थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर उन्हें हर जगह सतर्क रहने के दिशानिर्देश दिए हैं।
रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक हरवंश सिंह ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक आयोजित की। जिसमें आगामी क्रिसमस और नववर्ष के अवसर पर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के हर जगह सतर्क नजर रखने के निर्देश दिए।
सभी थाना क्षेत्रों के बाजार,चर्च परिसरों, पर्यटन स्थलों पर पुलिस बल तैनात करने, यातायात चेकिंग करने, संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रखने व जांच करने तथा थाना क्षेत्रों में चौबीसों घंटे गश्त करने के निर्देश जारी किए हैं।







