दन्या पुलिस ने अवैध शराब के साथ 1 व्यक्ति को किया गिरफ्तार

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट

 

 

दन्या पुलिस ने अवैध शराब के साथ 1 व्यक्ति को किया गिरफ्तारदन्या पुलिस ने अवैध शराब के साथ 1 व्यक्ति को किया गिरफ्तार।

 

 

 

अल्मोड़ाः आज दिनांक 08/01/2026 को थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महन्त के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान दन्या-पनार रोड पर ग्राम आटी के पास से अभियुक्त प्रकाश राम पुत्र जमन राम निवासी ग्राम बागपाली थाना दन्या जनपद अल्मोडा के कब्जे से एक कट्टे में 96 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद होने पर गिरफ्तार करते हुए थाना दन्या में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

 

आपराधिक इतिहास-

मु0अ0स0- 16/24 धारा 60 आबकारी अधिनियम

 

बरामद- 96 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद

कीमत- लगभग 8500 रुपये

 

दन्या पुलिस टीम-

1–उ0नि0 कमित जोशी 

2-कानि0 श्रीनाथ

3-कानि0 दीवान सिंह

 

 

एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस चला रही है जागरुकता अभियान।

 

 

थानाध्यक्ष लमगड़ा ने क्रिकेट मैदान में, खिलाड़ियों को किया जागरूक- नशे से दूर रहने व स्वस्थ जीवनशैल अपनाने के लिये किया प्रेरित।

 

 

             अल्मोड़ाः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा, द्वारा जनपद के कोतवाली/थाना प्रभारियों को जनपद के स्कूलों/ काँलेजों/ नगर/ कस्बा /ग्रामीण क्षेत्रों व विभिन्न सस्थानों में जन जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं।

 

अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 08.01.2026 को थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक द्वारा छड़ौजा क्रिकेट मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में मौजूद खिलाड़ियों एवं अन्य लोगों को नशा मुक्ति व जागरुकता अभियान के तहत नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरुक करते हुए नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिये प्रेरित किया गया।

इस दौरान खिलाड़ियों व अन्य लोगों को बताया गया कि नशा न केवल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचाता है, बल्कि उसके खेल प्रदर्शन, भविष्य और परिवार पर भी गंभीर प्रभाव डालता है। खिलाड़ियों व अन्य लोगों से अपील की गयी कि नशे से दूर रहकर अनुशासन, मेहनत और खेल भावना को अपनाएँ तथा समाज में सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करेँ।

 

इसके अतिरिक्त खिलाड़ियों व उपस्थित लोगों को साइबर अपराध से बचाव, यातायात के नियम, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, नये आपराधिक कानून (भारतीय न्याय संहिता’, ‘भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता’, भारतीय साक्ष्य अधिनियम), सत्यापन की जानकारियां देकर विभिन्न हेलपलाइन नंबर डायल 112, साइबर हेल्प 1930 इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)