पेयजल आपूर्ति की निर्बाध व्यवस्था एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश।

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट

 

 

पेयजल आपूर्ति की निर्बाध व्यवस्था एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश।

 

            अल्मोड़ा: आज जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने जनपद में पेयजल आपूर्ति को निर्बाध रूप से संचालित किए जाने, पेयजल की गुणवत्ता बनाए रखने तथा आगामी ग्रीष्मकाल में संभावित जल संकट के समाधान हेतु पेयजल निगम, जल संस्थान एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।

 

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा पेयजल योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकाल में पेयजल की मांग बढ़ जाती है, ऐसे में पूर्व से ही कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुदृढ़ की जाएं, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 

जिलाधिकारी ने पेयजल की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि जल स्रोतों एवं आपूर्ति लाइनों की नियमित जांच कराई जाए तथा किसी भी प्रकार की शिकायत का त्वरित समाधान किया जाए। साथ ही, क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों की शीघ्र मरम्मत, वैकल्पिक जल स्रोतों की पहचान तथा टैंकर व्यवस्था को प्रभावी रखने के भी निर्देश दिए गए।

 

बैठक में संबंधित अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने कहा कि पेयजल आपूर्ति से जुड़े कार्यों में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी । सभी अधिकारी समयबद्ध एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के कार्यों को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 

बैठक में पेयजल निगम, जल संस्थान एवं सिंचाई विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)