कृषि रथ को जिला के ग्रामीण क्षेत्र में भ्रमण हेतु हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

Spread the love

 

संवाददाता आगर-मालवा : गोवर्धन कुम्भकार

 

                     (नया अध्याय)

 

 

 

कृषि रथ को जिला के ग्रामीण क्षेत्र में भ्रमण हेतु हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

 

कृषि रथ करेंगे भ्रमण,किसानों को देंगे कृषि से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी।

 

 

 

 

आगर-मालवा : मध्य प्रदेश शासन द्वारा मनाए जा रहे कृषि वर्ष 2026 (कृषक कल्याण वर्ष) का रविवार को प्रदेश के साथ ही आगर मालवा जिले में शुभारम्भ हुआ।

 

जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव के निर्देशन में जिला कृषि विज्ञान केंद्र आगर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष श्री ओम मालवीय, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री भैरू सिंह चौहान, भारतीय किसान संघ जिला अध्‍यक्ष श्री रामनारायण तैजरा, भारतीय किसान संघ प्रांतीय उपाध्‍यक्ष श्री डुंगर सिंह सिसोदिया, श्री अजय जैन, श्री जगदीश पाटीदार एवं श्री शंभुसिंह उपस्थि‍त रहे। अतिथियों द्वारा इस मौके पर चार कृषि रथ को जिला के ग्रामीण क्षेत्र में भ्रमण हेतु हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

 

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्री मालवीय ने कहा कि कृषि देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। देश का कृषक आर्थिक रूप से सशक्त और समृद्ध बने इसके लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2026 कृषि वर्ष के रूप में मनाने के इस महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। जो कृषकों के लिए लाभप्रद होगा। कृषकों को कृषि की नई तकनीकी, उन्नत खेती से अवगत करावाकर आय में वृद्धि करने का प्रयास सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि जिले में प्रतिदिन चार रथ कृषकों को किसान निधि तहसील योजनाओं एवं उन्नत तकनीक की जानकारी देंगे। कृषकों से अपील है कि वह शासन की योजनाओं से अवगत होकर उनका लाभ उठाएं तथा कृषि में नई-नई तकनीकी अपनाए।

 

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री भेरूसिंह चौहान द्वारा कृषकों को संबोधित करते हुए कहा गया कि कृषि रथ वर्ष 2026 किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा । साथ ही संतुलित उर्वरकों का उपयोग किसान अपनी खेती में करेंगे तो लागत भी कम होगी तथा उपज की गुणवत्‍ता भी अच्‍छी होगी ।

 

भारतीय किसान संघ जिला अध्‍यक्ष श्री रामनारायण तेजरा द्वारा कृषकों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्राकृतिक खेती, स्थानीय संसाधनों पर आधारित कृषि को बढ़ावा देना आवश्यक है। साथ ही कृषि रथ वर्ष 2026 किसानों तक उपयोगी जानकारी पहुँचाने का सशक्त माध्यम बनेगा, जिससे किसान नई तकनीकों एवं योजनाओं से जुड़ सकेंगे। उन्होंने किसानों से संगठित होकर खेती करने और आपसी सहयोग से कृषि को लाभकारी बनाने का आह्वान किया ।

 

भारतीय किसान संघ प्रांती उपाध्‍यक्ष श्री डुंगर सिंह सिसोदिया द्वारा किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों को केवल उत्पादन तक सीमित न रहकर विपणन, मूल्य संवर्धन एवं लागत प्रबंधन पर भी ध्यान देना चाहिए । साथ ही कृषि रथ वर्ष 2026 का किसान अधिक से अधिक लाभ प्राप्‍त करें ।

 

उप संचालक कृषि श्री विजय चौरसिया द्वारा किसानों को संबोधित किया गया, जिसमें कृषि रथ वर्ष 2026 एवं कृषक कल्याण 2026 की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई । कृषि रथ के महत्‍वता के बारे में बताया एवं कृषि रथ के माध्‍यम से गांव-गांव जाकर कृषि की तकनीकियों को देने हेतु विभाग के अमले को निर्देशित किया गया कि किसानों को कृषि रथ का लाभ अधिक से अधिक प्राप्‍त हों । साथ ही उर्वरक वितरण के लिए ई-विकास प्रणाली अंतर्गत ई-टोकन व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि किसान किस प्रकार घर बैठे ई-टोकन बुक कर आसानी से खाद प्राप्त कर सकते हैं ।

 

डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री कमल मण्‍डलोई ने कहा कि कृषक प्राकृतिक खेती, जैविक खेती के लाभ को भी समझें तथा स्‍वयं इसको अपनायेंगे तो उनकी लागत कम होने के साथ – साथ आय में भी वृद्धि होगी ।

 

वरिष्‍ठ वैज्ञानिक डॉ. ए.के. दीक्षित द्वारा किसानों को संबोधित करते हुए कहा गया कि वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर खेती को अधिक उत्पादक एवं लाभकारी बनाया जा सकता है । उन्होंने मृदा परीक्षण के आधार पर खेती करने, संतुलित उर्वरक उपयोग, उन्नत बीजों के चयन एवं समय पर फसल प्रबंधन की आवश्यकता पर जोर दिया ।

 

कार्यक्रम का संचालन श्री जीवन राठौर, कृषि विस्‍तार अधिकारी द्वारा किया गया एवं आभार श्री पप्‍पु राजोरिया द्वारा व्‍यक्‍त किया गया, कार्यक्रम में सेंकडो किसान उपस्थित हुए एवं कृषि तथा आत्‍मा का अमला उपस्थित रहें ।

  • Related Posts

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक मध्यप्रदेशः राजेन्द्र सिंह जादौन                         (नया अध्याय)   जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी…

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 8 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।