संवाददाता कानड: गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय)
हिन्दू महा सम्मेलन को लेकर बैठक आयोजित समितियां बनी कार्यभार सौंपे।
कानड: हिंदू जागरण की दिशा और नई ऊर्जा और चेतना प्रदान करने हेतु सर्व हिंदू समाज द्वारा सनातन संस्कृति सनातन धर्म एवं सामाजिक एकता के प्रतीक विशाल हिंदू महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
नगर कानड़ में आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन को लेकर एक प्रमुख बैठक का आयोजन रविवार को कनकेश्वर महादेव मंदिर धर्मशाला पर हुआ।
दिनांक 18 जनवरी रविवार को माधव बस्ती में और 25 जनवरी को केशव बस्ती में विशाल रूप में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन होगा। भारत माता के एवं प्रभु श्री रामचंद्र जी के चित्र की पूजा अर्चना कर बैठक का शुभारंभ हुआ विभाग के समरसता प्रमुख श्री सुंदर शर्मा द्वारा विस्तार से हिंदू सम्मेलन के महत्व पर प्रकाश डाल योजनाओं पर चर्चा की
आयोजन को लेकर सर्व हिन्दू समाज जनों की एक विशेष बैठक आयोजित हुई जिसमें सम्मेलन को लेकर रूप रेखा तैयार की गई जैसे वाहन रैली निकलना,कलश यात्रा निकलना, घर घर जाकर पत्रक देकर निमंत्रण देना संग्रहण करना प्रचार प्रचार करना आदि प्रमुख कार्यों को लेकर समितियां बनाई गई और सभी को अपने कार्य सौंपे गए।
महासम्मेलन में मातृशक्ति और संत भी उपस्थित होंगे।
इस विशाल हिंदू सम्मेलन की भव्य तैयारी चल रही है इस जिसमें सनातनी बंधुओ घर-घर जाकर व पीले चावल के साथ में हिंदू सम्मेलन में सह परिवार आने के लिए निमंत्रण पत्र देने का कार्य हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के सदस्य द्वारा किया जा रहा है कानड़ नगर की माधव बस्ती में 18 जनवरी 2026 वही विशाल रूप में 25 जनवरी को केशव बस्ती में हिंदू सम्मेलन आयोजित होगा।







