ताइक्वांडो प्रतियोगिता को लेकर 10 दिवसीय शिविर आयोजित

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट

 

              (नया अध्याय)

 

कमल कुमार बिष्ट (मुख्य प्रशिक्षक)

9412951913

(अध्यक्ष)

डिस्ट्रिक ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा

 

 

ताइक्वांडो प्रतियोगिता को लेकर 10 दिवसीय शिविर आयोजित

 

 

 

 

             अल्मोड़ा: 10 दिवसीय विशेष (ताइक्वांडो कैंप) शिविर का आयोजन (ताइक्वांडो प्रशिक्षक) श्री कमल कुमार बिष्ट (पांचवीं डिग्री ब्लैक बेल्ट)राष्ट्रीय रैफरी, राष्ट्रीय पदक विजेता,( ताइक्वांडो प्रशिक्षक) के प्रशिक्षण और (मार्ग दर्शन) नेतृत्व में (डिस्ट्रिक ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा) के महासचिव श्री प्रदीप कुमार जोशी (ब्लैक बेल्ट) ने बताया (द्वितीय राष्ट्रीय ताइक्वांडो फेडरेशन कप 2026) के लिए अल्मोड़ा में (विशेष ताइक्वांडो कैंप) शिविर आयोजित किया गया है। जिसमें ताइक्वांडो खिलाड़ियों को राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार किया जा रहा है जोकि (राष्ट्रीय ताइक्वांडो फेडरेशन कप 2026) दिनांक 18 जनवरी 2026 से 23 जनवरी 2026 तक जयपुर, राजस्थान के (एस. एम. एस इनडोर स्टेडियम) जयपुर, राजस्थान में आयोजित किया जा रहा है। (इंडिया ताइक्वांडो)के तत्वाधान में आयोजित इस (राष्ट्रीय ताइक्वांडो फेडरेशन कप 2026) में हिंदुस्तान के सभी राज्यों की चयनित ताइक्वांडो खिलाड़ी ( टीमें) और सर्वश्रेष्ठ संस्थाएं के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।

 

हमारे खिलाड़ी उत्तराखंड से और बेहतर प्रदर्शन करे इस उद्देश्य से (10 दिवसीय विशेष ताइक्वांडो कैंप) शिविर का आयोजन किया गया है। (अल्मोड़ा के दूंगा धारा )स्थित (मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा) के स्पोर्ट्स हॉल में विगत दिनांक 7 जनवरी 2026 से 16 जनवरी 2026 तक यह विशेष ताइक्वांडो कैंप शिविर (ताइक्वांडो प्रशिक्षक) श्री कमल कुमार बिष्ट (पांचवीं डिग्री ब्लैक) के प्रशिक्षण और मार्ग दर्शन नेतृत्व में बड़े ही संयोजित व्यवस्थित और अनुशासन में चलाया जा रहा है जिसमें ताइक्वांडो खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छिपी प्रतिभा को समझने, निखारने और प्रदर्शन करने का अच्छा अभ्यास कराया जा रहा है यहां से एक बड़ा मंच और अवसर प्रदान करे इस उद्देश्य से अच्छी तकनीक, अच्छी फिटनेस, योग, ध्यान, के साथ साथ फाइटिंग स्किल का अभ्यास दिया जा रहा है जिससे उनमें और अधिक आत्मविश्वास पैदा हो और आने वाले प्रतियोगिताओं में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सक्षम हो पाए। प्रशिक्षक (कमल कुमार बिष्ट) का विश्वास है कि हमारे ताइक्वांडो खिलाड़ी आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और बेहतर प्रदर्शन कर अपने जिले और राज्य के साथ-साथ अपने देश का नाम रोशन करेंगे।

इस विशेष ताइक्वांडो कैंप शिविर में शामिल है मयंक गैड़ा, प्रतीक बिष्ट, अवनि बिष्ट,कनक नेगी,काजल कांडपाल,खुशी नेगी, प्रनील बिष्ट, दीक्षा कांडपाल, गार्गी मेहता, ललित मोहन गैड़ा, मयंक पिलख्वल, रिद्धयांशी बिष्ट, साक्षी रॉयल, अंशिका बिष्ट, अस्मिता पांडे, वेदांश भंडारी, ताइक्वांडो प्रशिक्षक श्री कमल कुमार बिष्ट ने जानकारी दी कि (16 ताइक्वांडो खिलाड़ी) उनके प्रशिक्षण और मार्ग दर्शन में (उत्तराखंड ताइक्वांडो टीम) में अपनी जगह बनाने में सफल हुए हैं।

जो कि (उत्तराखंड ताइक्वांडो टीम के 78 ताइक्वांडो सदस्यीय) दल का हिस्सा है जो अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे (द्वितीय राष्ट्रीय ताइक्वांडो फेडरेशन कप 2026) में शिविर एक दिन में दो भाग में (दो टाइम ) एक दिन में दो समय अभ्यास के लिए चलाया जा रहा है प्रातः 9:00 बजे से 11:30 बजे तक सांय 4 बजे से 5:30 बजे तक ।

 

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)