ऊखीमठः ब्लॉक सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत की प्रथम बैठक के दिन मुख्य बाजार से लेकर भारत सेवा आश्रम तक घन्टों जाम लगने से जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को कडी़ मकसद के बाद पैदल चलकर बैठक में पहुंचना पडा़।

Spread the love

 

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

 

                (नया अध्याय)

 

 

               ऊखीमठः ब्लॉक सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत की प्रथम बैठक के दिन मुख्य बाजार से लेकर भारत सेवा आश्रम तक घन्टों जाम लगने से जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को कडी़ मकसद के बाद पैदल चलकर बैठक में पहुंचना पडा़। वैसे तहसील मुख्यालय में घन्टों जाम लगना आम बात बनी हुई है मगर क्षेत्र पंचायत की प्रथम बैठक के दिन यातायात व्यवस्था चरमराने से यातायात व्यवस्था का जिम्मा सम्भाले पुलिस प्रशासन की कार्य प्रणाली सवालो के घेरे में आ गयी है। तहसील मुख्यालय में घन्टों जाम लगने का मुख्य कारण मोटर मार्ग के दोनो तरफ वाहनो के आडे – तिरछे खड़े होना तथा नगर की यातायात व्यवस्था होमगार्ड जवानो के भरोसे संचालित होना मुख्य कारण माना जा रहा है। मुख्य बाजार में घन्टों लगने वाले जाम से निजात पाने के लिए स्थानीय व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों व पुलिस प्रशासन के मध्य कई दौर की बैठकें  आयोजित होने के बाद भी जाम से निजात नहीं मिल पा रहा है। मुख्य बाजार में घन्टों जाम लगने से पैदल चलने वाले राहगीरों को सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में कब सुधार होगा तथा नगर क्षेत्र में लगने वाले जाम से कब निजात मिलेगी यह यक्ष प्रश्न बना हुआ है। नगर क्षेत्र में लगने वाले जाम से निजात पाने के लिए वर्षो पूर्व केन्द्र सरकार की प्रसाद योजना के अन्तर्गत करोड़ों रूपये की लागत से पार्किंग का निर्माण तो किया गया था मगर पार्किंग का निर्माण नगर क्षेत्र के किनारे मदमहेश्वर मार्ग पर होने से आम जनता को पार्किंग का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री आनन्द सिंह रावत का कहना है कि नगर क्षेत्र के अन्तर्गत भारत सेवा आश्रम से लेकर थाने के मध्य नई पार्किंग का निर्माण होने के बाद ही जाम की समस्या से निजात मिल सकती है। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अवतार सिंह नेगी का कहना है कि नगर क्षेत्र में जाम लगने का खामियाजा वाहन चालको, पर्यटकों के साथ आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है तथा जाम से निजात दिलाना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)