ब्यूरो कुमाऊं: दयानन्द कठैत अल्मोड़ा
(नया अध्याय)
जिला विकास प्राधिकरण योजना से परेशान लोगों का वर्षों से चला आ रहा विरोध प्रर्दशन आज भी जारी।
अल्मोड़ा: नगर में विगत आठ वर्षों से अधिक समय से लागू ‘जिला विकास प्राधिकरण’ योजना से परेशान लोगों का विरोध आज भी जारी है।आज दिनांक 13-01-2026 को गांधी पार्क चौघानपाटा अल्मोड़ा में सर्वदलीय संघर्ष समिति द्वारा विरोध प्रर्दशन किया गया।
इस अवसर पर वहां मौजूद लोगों ने सरकार की जनता विरोधी नीति बताते हुए कहा कि लंबे समय लागू जिला विकास प्राधिकरण योजना से आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जहां उन्हें जमीन के नक्शे और मकान के नक्शे आदि बनाने में काफी लंबा समय लग रहा है वहीं उनका बहुत पैसा भी खर्च हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के हितों को और उनकी परेशानी अनदेखा कर रही है, जिससे लोग लागातार परेशानियों से जूझ रहे हैं। वार्ताओं कहा कि जबतक सरकार इस जनविरोधी योजना को वापस नहीं लेती, जब-तक सर्वदलीय संघर्ष इसका घोर विरोध करते रहेगी।
इस विरोध प्रर्दशन के दौरान वहां पर प्रकाश चन्द्र जोशी, रोबिन मनोज भण्डारी, हेम चन्द्र तिवारी (पार्षद नगर निगम अल्मोड़ा), भारतरत्न पांडे, प्रताप सिंह सत्याल, ललित मोहन पंत, चन्द्रकान्त, तारा चंद्र जोशी, दीवान थपलियाल, हेम चन्द्र आदि लोग मौजूद रहे।








