ब्यूरो कुमाऊं: दयानन्द कठैत अल्मोड़ा
(नया अध्याय)
जिला कारागार अल्मोड़ा में किया गया मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।
अल्मोड़ा: माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा, श्रीकांत पाण्डे के मार्गदर्शन में, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा जिला कारागार अल्मोड़ा में 13 जनवरी 2026 को मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में मनोचिकित्सक डॉ. सचिन मलिक व डॉ. रिया जोशी द्वारा 29 बंदियों की स्वास्थ की जांच की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के पी.एल.वी.नीता नेगी, कड़ाकोटी व जेल पी.एल.वी.उपस्थित थे।








