संवाददाता कानड़ : गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय, देहरादून)
शहरों ओर गांव में छोटे बड़े स्टॉप डैम, सुखाते तालाब, सुखते हैड़पंपओ का घटता जल स्रोत।
लापरवाही संवारना कागजों फोटो तक सीमित प्रयास बारिश में भूल जाते हैं।
कानड़ : गर्मी अपने तेवर की ओर बढ़ रही है वैसे वैसे जिले के आसपास के शहरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट की आहट भी तेज होती ही जा रही है हर साल की तरह इस बार भी खाली होते हुए कुएं,बावड़ी , सुखते हैड़पंप, नलकूप , छोटे स्टाफ डैम, तालाबों का जलस्तर गिरते हुए लोगों को जल संरक्षण की याद दिला रहे हैं लेकिन विडंबना यह है कि जैसे ही बारिश आती है इन जल स्रोतों को संवारने और सुरक्षित करने की चिंता फिर ठंडे बस्ते में चली जाती है
गांव से लेकर शहर और संभाग से लेकर प्रदेश तक स्तर तक अनेक सामाजिक संस्था सक्रिय है लेकिन जमीनी स्तर की पर जल्द संरक्षण जैसे गंभीर विषय में सीमित भागीदारी ही देखने को मिलती है वर्तमान मध्य प्रदेश शासन जल अभियान परिषद से जुड़ी स्थानीय संस्थाएं ही इस दिशा में कुछ ठोस प्रयास करती नजर आती है जबकि अन्य कहीं संगठन केवल कागजों गतिविधियों व औपचारिक आयोजन तक सीमित रहे जाते हैं
औपचारिक तक ही रह जाते हैं अभियान जल संरक्षण को लेकर हर वर्ष या गर्मियों में अभियान जरूर चलाए जाते हैं बंद पड़े हेडफोन की मरम्मत हुए बावड़ी की सफाई और तालाबों का गहरीकरण जैसे कार्य शुरू होते हैं।
अक्सर देखा जाता है कि जनप्रतिनिधि और कुछ सामाजिक कार्यकर्ता इन अभियानों में केवल फोटो खिंचवाने तक सीमित रह जाते हैं लेकिन वास्तविक सुधार या स्थायी समाधान नहीं निकल पाता है लाखों रुपए खर्च होने के बावजूद परिणाम नगण्य रहते हैं।
श्रमदान की बाट देख रहे हैं नदी तालाब और छोटे बड़े स्टॉप डैम जिले में ऐसी कहानी छोटे-बड़े जल स्रोत है जो आज भी संवारने के लिए लोगों की सहभागिता का इंतजार कर रहे हैं कानड़ का देवनारायण तालाब भी अपनी बदहाली पर आंसू बा रहा है
वर्षों से उचित देख-रेख नहीं होने के कारण इसमें आसपास की मिट्टी भर चुकी है जल संग्रहण क्षमता लगातार घटती जा रही है ऐसे में कहीं तालाब शहर ,नगर कस्बौ व गांवो मे छोटे स्टाफ डैम मौजूद है जो केवल थोड़े से सामूहिक श्रमदान और प्रशासनिक पहल से पुनः जीवित हो सकते हैं लेकिन दुर्भाग्य वश उनकी और समय पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
घटते पेड़ और बढ़ता तापमान भूजल स्तर में गिरावट ने बढ़ाई चिंता।
जागरूकता की कमी का असर पर्यावरण पर भी साफ दिखाई दे रहा है गांव में घने पेड़ खेतों के किनारे आम जामुन पीपल और नीम के वृक्षो का दृश्य होते थे कच्ची सड़के भले ही थे लेकिन हरियाली प्रचुर मात्रा में थी आज पक्की सड़कों के साथ विकास तो हुआ लेकिन इस विकास की कीमत पेड़ों की कटाई के रूप में चुकानी पड़ी है हरियाली घटना से तापमान लगातार बढ़ रहा है स्वास्थ्य पर भी बड़ा असर पड़ रहा है
पहले जहां मैं जून माह में जल संकट गहराता था वहीं अब मार्च अप्रैल से ही भू जल स्तर तेजी से गिरने लगा है जल संरक्षण के प्रयास पर्याप्त नहीं है समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले वर्षों में स्थिति और भयानक हो सकती है साथ ही सामाजिक संस्था और आम नागरिकों की भागीदारी भी सुनिश्चित करनी होगी आज जरूर इस बात की है कि जल संरक्षण के प्रयास केवल कागजों यह फोटो तक सीमित ना रहे बल्कि उसे वास्तविक परिणाम जमीन पर दिखाई दे जब तक समाज और शासन मिलकर निरंतर और ईमानदारी से प्रयास नहीं करेंगे तो तब तक हर साल गर्मियों में जल संकट की यही कहानी दोहराई जाती रहेगी







