संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह
(नया अध्याय)
एसपी ने जनता दर्शन में सुनीं फरियादियों की समस्याएं
कन्नौज: पुलिस कार्यालय कन्नौज में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे।
एसपी ने सभी शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक प्रकरण में निष्पक्षता और गुणवत्ता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों की प्राथमिकता के आधार पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए तथा फरियादियों को समयबद्ध तरीके से उनके प्रकरण के निस्तारण की जानकारी भी दी जाए।






