शासन से श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को मिला मुख्य कार्याधिकारी।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः डा. हरीश गौड़

 

                 (नया अध्याय, देहरादून)

 

शासन से श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को मिला मुख्य कार्याधिकारी।

 

उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग सोहन सिंह रांगण (पीसीएस)को बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी नियुक्ति का धार्मिक संगठनों ने स्वागत किया।

 

                  गोपेश्वर/ ज्योर्तिमठ/ देहरादून: 26 अप्रैल।उत्तराखण्ड शासन ने बीते शनिवार 25 अप्रैल शनिवार को प्रशासनिक फेरबदल के तहत महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए कर्णप्रयाग के उपजिलाधिकारी सोहन सिंह रांगण (पीसीएस) को श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति का मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। शासन के इस निर्णय का बीकेटीसी कर्मचारी संघ सहित धार्मिक संगठनों ने स्वागत किया है।

 

उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल अपने मूल विभाग मंडी समिति में चले गये थे बाद में जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग विशाल मिश्रा को मुख्य कार्याधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। वर्तमान में शासन की ओर से राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सोहन सिंह रांगण को बीकेटीसी का पूर्णकालिक मुख्य कार्याधिकारी बनाया गया है विभिन्न धार्मिक संगठनों ने बीकेटीसी में पूर्णकालिक सीईओ की नियुक्ति का स्वागत किया है कहा है कि पूर्णकालिक सीईओं की नियुक्ति से श्री बदरीनाथ केदारनाथ यात्रा व्यवस्था अधिक सुदृढ़ होगी।

 

उपजिलाधिकारी ने कर्णप्रयाग में अपने उपजिलाधिकारी कार्यकाल के दौरान प्रभावी प्रशासन, जनहितकारी फैसलों और मजबूत प्रबंधन क्षमता का परिचय दिया है। आपदा प्रबंधन में तत्परता, जनसमस्याओं का त्वरित समाधान तथा विकास योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से उन्होंने अपनी अलग पहचान बनायी है।अब बदरीनाथ केदारनाथ धाम जैसे विश्वप्रसिद्ध आस्था केंद्रों की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी। उनकी नियुक्ति से उम्मीद है कि मंदिर समिति की कार्यप्रणाली और अधिक पारदर्शी, सुव्यवस्थित और श्रद्धालु-हितैषी बनेगी।

 

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि बीकेटीसी कर्मचारी संघ, सहित विभिन्न धार्मिक संगठनों जनप्रतिनिधियों,हकहकूकधारियों ने नवनियुक्त बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी को शुभकामनाएं दी है शासन के निर्णय का स्वागत किया और विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में बदरीनाथ -केदारनाथ धाम की यात्रा व्यवस्थाएं और अधिक मजबूत होंगी।

 

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)