सीएमओ कार्यालय परिसर में सीवर टैंक ओवरफ्लो,सड़क पर बहता रहा गंदा पानी, पार्षदों ने उठाई आवाज।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट

 

          (नया अध्याय)

 

 

 

सीएमओ कार्यालय परिसर में सीवर टैंक ओवरफ्लो,सड़क पर बहता रहा गंदा पानी, पार्षदों ने उठाई आवाज।

 

 

           अल्मोड़ा:  नगर के मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) कार्यालय परिसर में स्थित सीवर टैंक से लंबे समय से गंदा पानी सड़क पर बहने की समस्या से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदे पानी के कारण जहां एक ओर दुर्गंध फैली हुई है, वहीं दूसरी ओर राहगीरों और आसपास के दुकानदारों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।

 

इस गंभीर समस्या को लेकर पार्षद अमित साह ‘मोनू’ एवं पार्षद ज्योति साह ने सीएमओ कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से मुलाकात की और तत्काल समस्या के समाधान की मांग उठाई। पार्षदों ने कहा कि यह स्थिति काफी समय से बनी हुई है, इसके विषय में पूर्व में भी दिनांक 05/04/2026 को सीएमओ साहब और नगर निगम का अवगत कराया गया था लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जो बेहद चिंताजनक है।

 

पार्षद अमित साह ‘मोनू’ ने कहा कि शहर के प्रमुख सरकारी कार्यालय के परिसर में ही इस तरह की अव्यवस्था साफ तौर पर व्यवस्थाओं की पोल खोल रही है। उन्होंने नगर निगम की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सफाई और सीवर व्यवस्था को लेकर निगम की उदासीनता के चलते आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा।वहीं पार्षद ज्योति साह ने भी इस मुद्दे को जनस्वास्थ्य से जुड़ा बताते हुए कहा कि गंदे पानी के कारण संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि इस समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ कार्यालय के अधिकारियों ने पार्षदों को आश्वस्त किया कि समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई जल्द शुरू की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि संबंधित विभाग को निर्देशित कर सीवर टैंक की मरम्मत और जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

 

फिलहाल, स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि प्रशासन इस बार त्वरित कार्रवाई करते हुए इस लंबे समय से चली आ रही समस्या का स्थायी समाधान करेगा, ताकि उन्हें गंदगी और असुविधा से निजात मिल सके। इस अवसर पर पार्षद ज्योति साह, पार्षद अमित साह मोनू, कनिष्ठ अभियंता सीएमओ ऑफिस राजवीर राणा, स्थानीय नागरिक अतुल पांडेय, अनिल पंत, पीयूष पांडेय, योगेश जोशी, शिवम जोशी, अनुज साह, विवेक बिष्ट आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    माइंड मिटंस फाउंडेशन ने विभिन्न विद्यालयों में बांटी लेखन सामग्री। 

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                        (नया अध्याय)     माइंड मिटंस फाउंडेशन ने विभिन्न विद्यालयों में…

    चम्पावत प्रकरण पर भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला दहन।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, देहरादून)       चम्पावत प्रकरण पर भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    माइंड मिटंस फाउंडेशन ने विभिन्न विद्यालयों में बांटी लेखन सामग्री। 

    • By User
    • May 11, 2026
    • 16 views
    माइंड मिटंस फाउंडेशन ने विभिन्न विद्यालयों में बांटी लेखन सामग्री। 

    नशे के खिलाफ लगातार पंजाब पुलिस की तरफ से की जा रही है कार्रवाई 

    • By User
    • May 10, 2026
    • 4 views
    नशे के खिलाफ लगातार पंजाब पुलिस की तरफ से की जा रही है कार्रवाई 

    ममत्व की छांव

    • By User
    • May 10, 2026
    • 6 views
    ममत्व की छांव

    कहलाती है माँ.

    • By User
    • May 10, 2026
    • 20 views
    कहलाती है माँ.

    भारत की साझी संस्कृति के सूत्रधार डॉ. जाकिर हुसैन

    • By User
    • May 10, 2026
    • 18 views
    भारत की साझी संस्कृति के सूत्रधार डॉ. जाकिर हुसैन

    फिरोजपुर में आम आदमी पार्टी की तरफ से भाजपा के खिलाफ किया गया रोष प्रदर्शन।

    • By User
    • May 10, 2026
    • 19 views
    फिरोजपुर में आम आदमी पार्टी की तरफ से भाजपा के खिलाफ किया गया रोष प्रदर्शन।