मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
जनपद में गो सम्मान आव्हान अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित।
अल्मोड़ा: 27अप्रेल जनपद में “गो सम्मान आह्वान अभियान” के तहत आज एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके अंतर्गत देशभर में प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री तथा राज्यपालों को ज्ञापन प्रेषित किए गए। इस अभियान का उद्देश्य गौ संरक्षण, संवर्धन और गोवंश के प्रति समाज में सम्मान की भावना को और अधिक सशक्त करना है।
इसी क्रम में जनपद मुख्यालय अल्मोड़ा में भी अभियान से जुड़े गौ-सेवकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन भेजा। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि गोवंश भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है, इसलिए इसके संरक्षण के लिए ठोस और प्रभावी नीतियां बनाई जानी चाहिए। उन्होंने सरकार से गोशालाओं की स्थिति सुधारने, बेसहारा गोवंश के लिए उचित व्यवस्था करने तथा किसानों को सहयोग प्रदान करने की मांग की।
इस अवसर पर कामिनी कश्यप और दयाकृष्ण काण्डपाल की प्रमुख भूमिका रही। उनके साथ एडवोकेट हरीश लोहनी, भगवती प्रसाद पांडे और दीपक पांडे सहित कई गौ-सेवक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर अभियान को सफल बनाने और गो संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और अंत में सभी ने आशा व्यक्त की कि शासन-प्रशासन इस ज्ञापन पर सकारात्मक पहल करते हुए आवश्यक कदम उठाएगा। तथा गौ संरक्षण के लिये प्रभावी नीति बनेगी







