संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह
(नया अध्याय, देहरादून)
जनता की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, एसपी विनोद कुमार ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश।
कन्नौजः पुलिस कार्यालय कन्नौज में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार ने विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनता दर्शन में पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं, जिन पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित प्रभारी निरीक्षकों एवं थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत की प्राथमिकता के आधार पर गहन जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही शिकायतकर्ताओं को समयबद्ध तरीके से उनके प्रकरण के निराकरण की जानकारी उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर पुलिस प्रशासन की संवेदनशील कार्यशैली और जनसमस्याओं के प्रति गंभीरता स्पष्ट रूप से दिखाई दी। जनता दर्शन कार्यक्रम के माध्यम से आम नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे पुलिस अधीक्षक तक पहुंचाने का अवसर मिला, जिससे पुलिस और जनता के बीच विश्वास और संवाद को मजबूती मिल रही है।







