मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक, साइबर सुरक्षा की भी दी जानकारी।

Spread the love

 

संवाददाता कन्नौजः दीप सिंह

 

          (नया अध्याय उत्तराखण्ड)

 

 

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक, साइबर सुरक्षा की भी दी जानकारी।

 

 

 

                         कन्नौजः महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के तहत सोमवार को जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन में महिला पुलिसकर्मियों ने गांवों, कस्बों, बाजारों, चौराहों और धार्मिक स्थलों पर जनचौपाल एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए।

 

अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही शासन द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

 

महिला पुलिसकर्मियों ने साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक और डिजिटल सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा कीं। कार्यक्रम के दौरान पंपलेट वितरित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई तथा किसी भी आपात स्थिति में निःसंकोच सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा और आत्मविश्वास की भावना को मजबूत करना तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है। अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

  • Related Posts

    देशहित में रत मोदी

    Spread the love

    Spread the love    सुश्री सरोज कंसारी  कवयित्री, लेखिका, शिक्षिका  रिपोर्टर, उद्घोषिका, नवापारा-राजिम,  रायपुर (छत्तीसगढ़                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)    …

    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    Spread the love

    Spread the love     सौजन्यः कवि संगम त्रिपाठी                          (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)       हिन्दी सम्मेलन मथुरा में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देशहित में रत मोदी

    • By User
    • September 16, 2026
    • 4 views
    देशहित में रत मोदी

    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 9 views
    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    • By User
    • September 16, 2026
    • 12 views
    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 8 views
    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।