अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र के तत्वाधान में विशेष गहन पुनरीक्षण sir कार्यक्रम के सफल संचालन एवं तैयारियों की समीक्षा। 

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट

 

         (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

 

अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र के तत्वाधान में विशेष गहन पुनरीक्षण sir कार्यक्रम के सफल संचालन एवं तैयारियों की समीक्षा। 

 

 

      अल्मोड़ा: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के सफल संचालन एवं तैयारियों की समीक्षा हेतु अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित की गई। बैठक में समस्त उपजिलाधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO) तथा नामित नोडल अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

 

बैठक में अपर जिलाधिकारी ने SIR कार्यक्रम के अंतर्गत किए जाने वाले विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी प्रशिक्षण कार्यक्रमों का संचालन समुचित एवं प्रभावी ढंग से किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान संबंधित कार्मिकों को सभी आवश्यक जानकारियां विस्तारपूर्वक उपलब्ध कराई जाएं, ताकि कार्यों के निष्पादन में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण एवं अन्य गतिविधियों के संचालन हेतु आवश्यक सामग्री की मांग समय से सुनिश्चित कर ली जाए। साथ ही SIR कार्यों के सुचारू संचालन के लिए स्थापित किए जाने वाले सभी कंट्रोल रूमों की समयबद्ध स्थापना सुनिश्चित की जाए।

 

बैठक में गणना प्रपत्रों की उपलब्धता एवं उनकी छपाई की स्थिति की भी समीक्षा की गई। अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी आवश्यक प्रपत्र पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराए जाएं ताकि पुनरीक्षण कार्य प्रभावित न हो।

 

अपर जिलाधिकारी ने SIR से संबंधित समस्त गतिविधियों के डिजिटलीकरण पर विशेष बल देते हुए कहा कि सभी सूचनाओं एवं प्रगति विवरणों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से दैनिक प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए, जिससे कार्यक्रम की सतत निगरानी एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।

 

बैठक में नोडल प्रशिक्षण के एन तिवारी, उप जिलाधिकारी सदर संजय कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भरत सिंह रावत तथा अन्य संबंधितों ने वर्चुअली प्रतिभाग किया।

  • Related Posts

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                             (नया अध्याय, देहरादून)       अल्मोड़ा में मां…

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                             (नया अध्याय, देहरादून)            …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देशहित में रत मोदी

    • By User
    • September 16, 2026
    • 5 views
    देशहित में रत मोदी

    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 9 views
    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    • By User
    • September 16, 2026
    • 12 views
    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 8 views
    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।