ब्यूरो कुमाऊं: दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के मार्गदर्शन में जनपद न्यायालय परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का किया गया आयोजन।
अल्मोड़ा: माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के मार्गदर्शन में 05मार्च 2026 को जनपद न्यायालय परिसर अल्मोड़ा में पर्यावरण संरक्षण को समर्पित विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण के साथ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डे द्वारा औषधीय वृक्ष लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में शामिल अन्य न्यायिक अधिकारीगण, विद्वान अधिवक्ता व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में एक एक पौधा लगाएं और संरक्षण का संकल्प लें, जिससे हम पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे सकें।
उक्त कार्यक्रम में श्रीमती अनामिका सिंह सिविल जज (सी.डि.) सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा, हो.याकूब मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा,आफिया मतीन सिविल जज (सीनियर डिवीजन) अल्मोड़ा, नवल सिंह बिष्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा द्वारा भी न्यायालय परिसर में औषधीय व छायादार वृक्षों का रोपण किया गया तथा लखाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर विद्वान अधिवक्तागण, कर्मचारियों एवं अधिकार मित्रों द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीमती अनामिका सिंह द्वारा पाण्डेखाला बाईपास से हाइडिल गेट तक, श्रीकृष्णा विद्यापीठ व द बोधी ट्री पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों के साथ पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता रैली का आयोजन किया गया तथा वृक्षारोपण व स्वच्छता अभियान चलाया गया। जागरूकता कार्यक्रम में रिटेनर अधिवक्ता श्रीमती तुलसी जौहरी व अधिकार मित्र मौजूद रहे।







