संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.):दीप सिंह
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
शुक्रवार परेड में पुलिस अधीक्षक ने परखा पुलिस बल का अनुशासन, व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा।
कन्नौज: पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण कर पुलिस बल की कार्यक्षमता, अनुशासन और फिटनेस का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली तथा अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति एवं तैयारियों का निरीक्षण किया।
परेड निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ एवं सक्रिय बनाए रखने के उद्देश्य से दौड़ लगवाई। उन्होंने परेड में एकरूपता और अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल भी कराई। ड्रिल का निरीक्षण करने के उपरांत संबंधित अधिकारियों को इसे और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिसकर्मियों से शस्त्र अभ्यास भी कराया गया, जिससे उनकी दक्षता और तत्परता का आकलन किया जा सके।
इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन स्थित विभिन्न शाखाओं और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने परिवहन शाखा में खड़े वाहनों की स्थिति, रखरखाव और उपयोगिता संबंधी जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान जीडी कार्यालय, क्वार्टर गार्ड, पुलिस कैंटीन, शस्त्रागार, बैरक, स्टोर रूम, भोजनालय, लॉन टेनिस ग्राउंड, कंट्रोल रूम, आरओआईपी कक्ष, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम तथा यूपी-112 कार्यालय का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पुलिस अधीक्षक ने व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस बल की प्रभावी कार्यप्रणाली के लिए नियमित प्रशिक्षण, शारीरिक फिटनेस और अनुशासन अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहते हुए जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने की आवश्यकता है।
पुलिस विभाग के अनुसार ऐसे निरीक्षणों का उद्देश्य पुलिस बल की कार्यक्षमता को बनाए रखना तथा विभिन्न शाखाओं की व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करना है। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी तिर्वा/लाइन, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।







