संवाददाता कानड़ः गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
चाकू से हमला करने वाले दो आरोपीयों को भेजा जेल 2 आरोप फरार।
कानड़: थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बटावदा में मंगलवार को देर शाम को मामूली कहा सुनी के बाद विवाद बढ़ गया इसमें युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया घटना में युवक घायल हो गया था बुधवार को कानड़ पुलिस ने दो आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया वह से जेल भेजा गया।
पुलिस के अनुसार ग्राम बटावदा में आक्या निवासी दीपक और समीर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था इसी दौरान पास में खड़े ग्राम आक्या निवासी सुनील राजपूत दौनो को समझाने पहुंचे आरोप है कि इसी बीच समीर और उसके भाई सोहेल में सुनील पर चाकू से हमला कर दिया सुनील के पीठ पर चोट आई जिससे वह घायल हो गया सूचना पर कानड़ पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया आसपास के गांव में करणी सेना के कार्यकर्ता भी बटावदा पहुंच गए इससे गांव में माहौल गर्मा गया हालांकि ग्रामीणों और पुलिस की समझाइए के बाद स्थिति सामान्य हो गई और बुधवार को समीर साहिल को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया वह से दोनों आरोपी को जेल भेज दिया गया फिलाह घटनाक्रम से जुड़े दो आरोपी फरार है सेराज व इरशाद को पुलिस गिरफ्तार करने का प्रयास जारी हैं।






