कुमार लोक में भव्य जल कलश यात्रा की तैयारियां पूर्ण।

Spread the love

 

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

 

                         (नया अध्याय)

 

 

 

 

 

कुमार लोक में भव्य जल कलश यात्रा की तैयारियां पूर्ण।

 

महायज्ञ में उमड़ रहा आस्था का सैलाब।

 

          ऊखीमठ:  देव सेनापति भगवान कार्तिकेय की तपस्थली कुमार लोक में आयोजित 11 दिवसीय महायज्ञ एवं पुराण वाचन कार्यक्रम धार्मिक आस्था और श्रद्धा का केंद्र बना हुआ है। महायज्ञ के नौवें दिन भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा विश्व कल्याण और समृद्धि की कामना की। इस बीच कल आयोजित होने वाली भव्य जल कलश यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्तिकेय मन्दिर समिति एवं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा जल कलश यात्रा को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। महायज्ञ के नौवें दिन केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती आशा नौटियाल ने कुमार लोक पहुंचकर यज्ञ में सहभागिता की। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर यज्ञ हवन में आहुतियां अर्पित कीं तथा प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के संरक्षण में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। महायज्ञ से क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना का संचार हो रहा है तथा नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिल रहा है।

 

यज्ञाचार्यों एवं विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्रतिदिन विशेष अनुष्ठान संपन्न कराए जा रहे हैं। यज्ञशाला में वेद ऋचाओं और धार्मिक जयघोषों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है। पुराण वाचन के दौरान कथावाचकों द्वारा धर्म, संस्कृति, मानव मूल्यों तथा भगवान कार्तिकेय की महिमा का विस्तार से वर्णन किया जा रहा है, जिसे सुनने के लिए दूर-दराज क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कार्तिकेय मन्दिर समिति अध्यक्ष बिक्रम सिंह नेगी ने बताया कि महायज्ञ के अंतर्गत कल भव्य जल कलश यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर सहभागिता करेंगे। जल कलश यात्रा बीहड़ चट्टान से होकर यज्ञ स्थल पहुंचेगी। यात्रा को लेकर सुरक्षा, पेयजल, आवागमन तथा श्रद्धालुओं के ठहरने की समुचित व्यवस्था की गई है। सचिव बलराम सिंह नेगी ने बताया कि कुमार लोक में प्रतिदिन बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या से क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है। स्थानीय व्यापारियों एवं ग्रामीणों में भी विशेष उत्साह देखा जा रहा है। श्रद्धालुओं का मानना है कि देवभूमि की इस पावन तपस्थली में आयोजित महायज्ञ से क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होगा।

 

उपाध्यक्ष उत्तराज नेगी ने बताया कि महायज्ञ में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, विभिन्न धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता लगातार बनी हुई है। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से जल कलश यात्रा एवं आगामी धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आह्वान किया है। महायज्ञ के नौवें दिन प्रबंधक पूर्ण सिंह नेगी, कथावाचक वासुदेव थपलियाल, सुधीर नौटियाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रीना बिष्ट, सुमन नेगी, राज्य महिला आयोग सदस्य दर्शनी पंवार, भाजपा चोपता मण्डल अध्यक्ष अर्जुन नेगी, शंकर नेगी, हेमलता नौटियाल, कुंवरी बर्त्वाल, डा० राकेश भट्ट, शशि भट्ट, भावना भट्ट, डा० आशुतोष भण्डारी, बीरू सजवाण, गिरीश नेगी, प्रमोद नेगी, राजेश्वरी देवी, दीपक, मनोज बैरवाण, सुबोध बिष्ट, बिक्रम सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)