मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
नया अध्याय, (उत्तराखंड)
ब्लाक ताकुला में गुलदार के आतंक से लोगों में दहशत।
अल्मोड़ा: ब्लाक ताकुला के अन्दर ग्राम पंचायत सुनौली के सीमा, कालीबाड़ी, नग शीला, रेशाल में गुलदार का आतंक से स्थानीय लोगों में खासा दहसत से पूरा ग्राम वासियों में आए दिन खौफ बना हुआ है। जिसके कारण स्थानीय लोगों और बच्चों,बुजुर्गों महिलाओं के साथ पशुओं गोवंश का भी खतरा बना हुआ है। जिससे आए दिन स्थानीय लोगों में खौफ का मंजर दिख रहा है। पूर्व में स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सम्बंधित सूचना दी गई थी। जिसमें उस वक्त में वन विभाग की टीम ने वहां का दौरा भी किया था उसके बावजूद आज भी गुलदार के आतंक कारण वहां की स्थिति जस की तस बनी हुयी है। ग्राम पंचायत वासियों का वन विभाग से निवेदन है इस स्थिति में तुरंत कार्यवाही करें ताकी गांव गुलदार के आतंक से महफूस रह पाएगा।








