मीडिया प्रभारी फिरोजपुरः राजीव कुमार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
फिरोजपुर में एक बार फिर चली गोलियां
फिरोजपुर शहर के मलवाल रोड पर उस समय दहशत का माहौल बन गया जब बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने एक कपड़ों के शोरूम के बाहर फायरिंग कर दी। हालांकि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन गोलियां लगने से शोरूम के शीशे टूट गए। घटना के बाद इलाके में भय का माहौल बन गया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, मलवाल रोड स्थित एक कपड़ों के शोरूम को निशाना बनाते हुए बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने फायरिंग की। गोलियां शोरूम के शीशों पर लगीं, जिससे शीशे चकनाचूर हो गए। घटना के दौरान शोरूम के अंदर और बाहर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई।








