प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा की। 

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट 

 

 

           (नया अध्याय, उत्तराखंड)

 

 

 

प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा की। 

 

बोले – “रिस्पांस टाइम घटाएं, टीम वर्क से हर चुनौती का किया जा सकता है सामना”

 

सड़क, अस्पताल, नदी-नालों पर विशेष सतर्कता के निर्देश, अधिकारियों के सुझाव लिए।

 

 

 

अल्मोड़ा:  आज मानसून सीजन को देखते हुए जनपद प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने आज अल्मोड़ा के विकासभवन सभागार पहुंचकर आपदा प्रबंधन एवं मानसून पूर्व तैयारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली।

 

बैठक के प्रारंभ में जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रभारी सचिव को जनपद की तैयारियों से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने बताया कि आपदा की दृष्टि से संवेदनशील स्थलों का चिन्हीकरण, कंट्रोल रूम की स्थापना, विभागीय नोडल अधिकारियों की तैनाती, जेसीबी-डोजर की व्यवस्था, खाद्यान्न एवं दवाओं का अग्रिम भंडारण तथा वैकल्पिक मार्गों की पहचान के कार्यों पर पूर्ण ध्यान दिया गया है।

 

प्रस्तुतीकरण के बाद प्रभारी सचिव डॉ. पांडे ने जनपद प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा, “मानसून अपने आप में आपदा नहीं है। मानसून के दौरान भूस्खलन, बाढ़, सड़क अवरुद्ध होना जैसी विकट परिस्थितियां ही वास्तविक आपदा हैं। प्राकृतिक आपदा को कोई रोक नहीं सकता, लेकिन आपदा के बाद हमारा रिस्पांस टाइम कम से कम हो। प्रभावित लोगों तक राहत एवं आवश्यक सुविधाएं तत्काल पहुंचें, यही हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।”

 

उन्होंने विशेष जोर देते हुए कहा कि सभी विभाग टीम वर्क की भावना से कार्य करें। “चाहे कैसी भी विपरीत परिस्थिति हो, यदि टीम वर्क मजबूत होगा तो हमारा कार्य उतना ही सफल और प्रभावी होगा।”

 

प्रभारी सचिव ने लोनिवि, स्वास्थ्य, पूर्ति, विद्युत, जल संस्थान एवं सिंचाई विभाग को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानसून अवधि में सड़कों का तत्काल खुलना, अस्पतालों में 24×7 चिकित्सा सुविधा, नदी-नालों के जलस्तर की मॉनिटरिंग एवं संवेदनशील गांवों में चेतावनी तंत्र सक्रिय रखा जाए।

 

बैठक में डॉ. पांडे ने सभी विभागीय अधिकारियों से एक-एक कर सुझाव आमंत्रित किए तथा क्षेत्र में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वस्त किया कि शासन स्तर पर समाधान योग्य समस्याओं का तत्काल निराकरण कराया जाएगा।

 

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि आवश्यकतानुसार मॉकड्रिल कराई जाए, ताकि आपदा के समय सभी की भूमिका स्पष्ट रहे। संचार व्यवस्था, वायरलेस सेट एवं सैटेलाइट फोन की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।

 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, उप जिलाधिकारी सदर संजय कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश पुरोहित, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल, अधीक्षण एवं अधिशासी अभियंता लोनिवि, सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)