ब्यूरो कुमाऊं: दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
(नया अध्याय)
पैनल अधिवक्ताओं के जिला न्यायालय सभागार में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन।
अल्मोड़ा: उत्तराखण्ड न्याय सम्मेलन का आयोजन किया गया। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के श्रीकांत पाण्डे के मार्गदर्शन में श्रीमती अनामिका सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा 1जून व 2जून 2026 को माइग्रेशन एण्ड असाइनल प्रोजेक्ट (MAP) संस्था द्वारा पैनल अधिवक्ताओं के लिए जिला न्यायालय सभागार में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण का शुभारंभ सचिव अनामिका सिंह द्वारा किया गया। प्रशिक्षण में एडवोकेट अंकिता सरकार,कार्डिनेटर अवस्थी एल्सा वर्गीस, स्टेट कार्डिनेटर (उत्तराखंड) दीपिका पुरोहित, सीएफसी द्वारा सभी पैनल अधिवक्ताओं के साथ protection of children sexual offences (pocso) act 2012, किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम 2015, घरेलू हिंसा,यौन अपराध के संबंध में विस्तृत बातचीत की गई। जिसमें पैनल अधिवक्ताओं की भूमिका, प्रतिक्रियात्मक, सुरक्षा उपायों का पालन आदि महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।







