क्वारब स्लाइड जोन के सुधारात्मक कार्यों का आयुक्त कुमाऊं ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता व समयबद्धता के दिए निर्देश।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट 

 

 

            (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

क्वारब स्लाइड जोन के सुधारात्मक कार्यों का आयुक्त कुमाऊं ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता व समयबद्धता के दिए निर्देश।

 

 

                     अल्मोड़ा: आयुक्त कुमाऊं मंडल दीपक रावत ने शुक्रवार को क्वारब स्लाइड जोन पहुंचकर वहां चल रहे सुधारात्मक एवं सुरक्षात्मक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों से कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा निर्माण कार्यों को निर्धारित समयावधि के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने कहा कि क्वारब स्लाइड जोन जनपद ही नहीं, बल्कि पूरे कुमाऊं क्षेत्र की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील स्थान है। ऐसे में यहां किए जा रहे सुधारात्मक कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य तकनीकी मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से किए जाएं तथा कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए, जिससे आमजन को शीघ्र राहत मिल सके।

 

इसके उपरांत आयुक्त ने क्वारब बाईपास मार्ग का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मार्ग पर शेष बचे निर्माण एवं सुधार कार्यों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी अवशेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाईपास मार्ग के पूर्ण रूप से तैयार होने से यातायात व्यवस्था अधिक सुगम एवं सुरक्षित होगी तथा लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

 

आयुक्त श्री रावत ने क्षेत्रवासियों एवं यात्रियों से अपील की कि वे प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी किए जाने वाले दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन करें तथा सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में संवेदनशील क्षेत्रों से गुजरते समय विशेष सतर्कता बरतें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन के साथ सहयोग करें।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अंशुल सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग हरीश कुमार, ई ई लोक निर्माण विभाग हर्षित गुप्ता, उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)