केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सहायक कमांडेंट) परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, अपर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

Spread the love

 

 

मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट 

            (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सहायक कमांडेंट) परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, अपर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

 

 

           अल्मोड़ा:  संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 19 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सहायक कमांडेंट) परीक्षा-2026 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर आज अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

बैठक में अपर जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा का आयोजन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्ण गोपनीयता, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ कराया जाए। उन्होंने परीक्षा सामग्री के सुरक्षित रख-रखाव, समय पर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने तथा परीक्षा समाप्ति के उपरांत उसे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुरक्षित रूप से कोषागार में जमा कराने के निर्देश दिए। साथ ही सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए परीक्षा से जुड़ी प्रत्येक व्यवस्था समय से पूर्ण करने को कहा।

 

उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेटों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, बैठने की व्यवस्था सहित सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। परीक्षा अवधि के दौरान प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सतत निगरानी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर उसका तत्काल समाधान किया जाए, जिससे परीक्षा का संचालन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

 

बैठक में बताया गया कि जनपद के तीन परीक्षा केंद्रों—अल्मोड़ा इंटर कॉलेज, अल्मोड़ा, एडम्स इंटर कॉलेज, अल्मोड़ा तथा रैमजे इंटर कॉलेज, अल्मोड़ा—में 19 जुलाई को परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रथम प्रश्नपत्र सामान्य योग्यता एवं बुद्धिमत्ता प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक तथा द्वितीय प्रश्नपत्र सामान्य अध्ययन, निबंध एवं बोधगम्यता अपराह्न 2:00 बजे से 5:00 बजे तक आयोजित होगा।

 

बैठक में परीक्षा व्यवस्था से जुड़े संबंधित अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)