नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश प्रथम दिवस 361 एवं द्वितीय दिवस 228 परीक्षार्थी होंगे शामिल।

Spread the love

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट

         (नया अध्याय, देहरादून)

नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश प्रथम दिवस 361 एवं द्वितीय दिवस 228 परीक्षार्थी होंगे शामिल।

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को चिकित्सा सेवा बोर्ड, देहरादून द्वारा 25 एवं 26 जुलाई 2026 को आयोजित की जाने वाली नर्सिंग ऑफिसर भर्ती लिखित परीक्षा की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि परीक्षा से एक दिन पूर्व परीक्षा केंद्रों का भली-भांति निरीक्षण कर लिया जाए तथा वहां उपलब्ध सभी मूलभूत व्यवस्थाओं का परीक्षण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश पत्रों एवं अभ्यर्थियों की पहचान का गहनता से सत्यापन किया जाए ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना न रहे।

उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा प्रक्रिया की वीडियोग्राफी सुनिश्चित की जाए तथा परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो सके। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, विद्युत तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध रहें और किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर उसका तत्काल समाधान किया जाए।

बैठक में बताया गया कि जनपद में आयोजित होने वाली इस परीक्षा में प्रथम दिवस 25 जुलाई 2026 को 361 तथा द्वितीय दिवस 26 जुलाई 2026 को 228 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

बैठक में अपर जिलाधिकारी एवं परीक्षा नोडल अधिकारी युक्ता मिश्र, उपजिलाधिकारी संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी बलवंत रावत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                             (नया अध्याय, देहरादून)       अल्मोड़ा में मां…

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                             (नया अध्याय, देहरादून)            …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देशहित में रत मोदी

    • By User
    • September 16, 2026
    • 5 views
    देशहित में रत मोदी

    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    • By User
    • September 16, 2026
    • 12 views
    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 8 views
    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।