संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.):दीप सिंह
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं
छिबरामऊ: थाना छिबरामऊ में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
डीएम और एसपी ने कहा कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें। अधिकारियों ने शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।







