शहीद श्रीदेव सुमन का जीवन संघर्ष की प्रेरणा देता रहेगा,    निरंकुश सत्ता के सामने कभी नहीं झुके अमर शहीद।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट

 

 

          (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

 

 

शहीद श्रीदेव सुमन का जीवन संघर्ष की प्रेरणा देता रहेगा,   

निरंकुश सत्ता के सामने कभी नहीं झुके अमर शहीद।

 

 

        अल्मोड़ाः अमर शहीद श्रीदेव सुमन के 82वें शहादत दिवस पर शनिवार को नगर निगम सभागार में “समसामयिक संदर्भों में श्रीदेव सुमन” विषय पर एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी (उपपा) के संयोजक पीसी तिवारी के संयोजन में आयोजित इस संगोष्ठी में वक्ताओं ने अमर शहीद के जीवन संघर्ष, व्यक्तित्व और ऐतिहासिक बलिदान को याद करते हुए वर्तमान परिस्थितियों में उनके विचारों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।

 

संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि शहीद श्रीदेव सुमन का जीवन वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए संघर्ष की प्रेरणा देता रहेगा। संयोजक पीसी तिवारी ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। बताया कि 25 मई 1916 को जन्मे श्रीदेव सुमन ने मात्र 28 वर्ष की अल्पायु में जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए जो बलिदान दिया, वह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की सबसे महान गाथाओं में से एक रहे हैं।

 

तिवारी ने बताया कि श्रीदेव सुमन टिहरी की निरंकुश राजशाही से लड़ रहे थे। उन्होंने 3 मई 1944 को जेल में ऐतिहासिक आमरण अनशन शुरू किया था। लगातार 84 दिनों के अभूतपूर्व अनशन के बाद 25 जुलाई 1944 को जेल में ही उनका निधन हो गया। तत्कालीन सत्ताधारियों ने उनके पार्थिव शरीर का सम्मान करने के बजाय रात के अंधेरे में भिलंगना नदी में बहा दिया। लेकिन उनका यह बलिदान व्यर्थ नहीं गया; इसने निरंकुश राजशाही के अंत और टिहरी के भारत गणराज्य में विलय का मार्ग प्रशस्त किया।

 

वक्ताओं ने कहा कि आज भी सरकारें निरंकुश और तानाशाह हैं, जिनके खिलाफ लड़ना होगा प्रजातंत्र के दौर में भी सत्ता का रवैया पूरी तरह नहीं बदला है। ऐसे में जंतर-मंतर और देशभर में अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे युवाओं के आंदोलन को श्रीदेव सुमन के संघर्ष से जोड़कर देखा जा सकता है।

 

इस दौरान वक्ताओं ने शहीद श्रीदेव सुमन के अभूतपूर्व बलिदान को देखते हुए उन्हें मरणोपरांत उनके कद के अनुरूप सर्वोच्च सम्मान/पद्म पुरस्कार दिए जाने की मांग भी उठाई।

 

संगोष्ठी में पूर्व प्रधानाचार्य व कवि नीरज पंत, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र रावत, दिनेश भट्ट,चंद्रशेखर द्विवेदी, जगदीश जोशी, डॉ. जेसी दुर्गापाल, चंद्रमणि भट्ट, आनंदी वर्मा, बलवंत नगरकोटी, भारती पांडे, हर सिंह बिष्ट, मो. वसीम, हीरा देवी, अमिता बजाज, लीला देवी, ममता, पूजा आर्या, देवकी देवी, दीपा देवी, जया साह, चंपा सुयाल, आशा, दीपांशु पांडे, शशांक राज, गिरधारी, कौस्तुभानंद भट्ट, जगदीश राम, उपपा के महासचिव एडवोकेट नारायण राम आदि शामिल रहे

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में अल्मोड़ा के 12 विद्यार्थियों का चयन, 18 सितम्बर को मुख्यमंत्री से करेंगे संवाद।

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                             (नया अध्याय, देहरादून)       मुख्यमंत्री युवा…

    जिला योजना समिति निर्वाचन-2026 के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                             (नया अध्याय, देहरादून)       जिला योजना समिति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में अल्मोड़ा के 12 विद्यार्थियों का चयन, 18 सितम्बर को मुख्यमंत्री से करेंगे संवाद।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 5 views
    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में अल्मोड़ा के 12 विद्यार्थियों का चयन, 18 सितम्बर को मुख्यमंत्री से करेंगे संवाद।

    सच्चा इंसान (कविता)

    • By User
    • September 16, 2026
    • 7 views
    सच्चा इंसान  (कविता)

    जिला योजना समिति निर्वाचन-2026 के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 5 views
    जिला योजना समिति निर्वाचन-2026 के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति।

    पीएचसी ऊखीमठ के उच्चीकरण को लेकर तीसरे दिन भी धरना जारी। 

    • By User
    • September 16, 2026
    • 7 views
    पीएचसी ऊखीमठ के उच्चीकरण को लेकर तीसरे दिन भी धरना जारी। 

    वो दीवाना चाहिए : सुल्तान अली गहलोत 

    • By User
    • September 16, 2026
    • 9 views
    वो दीवाना चाहिए : सुल्तान अली गहलोत 

    सरकारी जमीनो को कौड़ियों के भाव लीज पर देकर निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर रही भाजपा सरकार।                             ….भूपेंद्र सिंह भोज…

    • By User
    • September 16, 2026
    • 12 views
    सरकारी जमीनो को कौड़ियों के भाव लीज पर देकर निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर रही भाजपा सरकार।                              ….भूपेंद्र सिंह भोज…