संवादाता कानड़ : गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
नवागत कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने आगर में पदभार संभाला।
जिला प्रेस रिपोर्टर गोवर्धन कुम्भकार कि रिपोर्ट
आगर मालवा: नवागत कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने जिला कलेक्टर कार्यालय आगर मालवा में जिले के कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी का पदभार सोमवार को ग्रहण कर लिया है।
आगर से स्थानांतरित कलेक्टर, श्रीमती प्रीति यादव ने उन्हें पदभार सौंपा।
कलेक्टर कार्यालय पहुंचते ही आगर से स्थानांतरित कलेक्टर, श्रीमती प्रीति यादव, एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव, जिला पंचायत सीईओ श्री बी.एस सोलंकी, एसडीएम श्री मिलिंद ढ़ोके, जिला कोषालय अधिकारी श्री मनीष सोलंकी ने नवागत कलेक्टर डॉ मीना का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।
कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव ने नवागत कलेक्टर डॉ. मीना का उपस्थित जिला अधिकारियों से परिचय करवाया।
इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर श्री कमल मंडलोई, सहायक संचालक जनसंपर्क श्री जगदीश चंद्र मालवीय, डिप्टी कलेक्टर सुश्री अर्पिता राय व अन्य जिलाधिकारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है की मध्य प्रदेश शासन द्वारा आगर की कलेक्टर श्रीमती यादव का स्थानांतरण औद्योगिक विकास निगम इंदौर कर दिया गया है, नवागत कलेक्टर डॉ. शेरसिंह मीना, नगर पालिका निगम आयुक्त सतना से स्थानांतरित होकर जिला कलेक्टर आगर पदस्थ किये गये है।







