मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, देहरादून)
दीवान राम का आक्समिक निधन, पूर्व में जिला अधिकारी के रहे चालक।
अल्मोड़ा: दीवान राम जो कि नारायण राम एडवोकेट के वुआ के लड़के व उनके वड़े भाई लगते थे और पूर्व में जिला अधिकारी अलमोड़ा के चालक के पद पर कार्यरत रहे। उन्होंने न्यू कालोनी स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वे एक मृदुभासी एवं कुशल चालक थे। उन्होंने कई जिला अधिकारियों के साथ अपनी सेवा प्रदान की थी। कई वार उनकी सेवा के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र भी मिला। वे एक मृदु भाषी एवं मिलनसार तथा किसी के भी दुःख से विचलित होकर उसकी सहायता के लिए तत्पर रहते थे। अलमोड़ा जिले के वाहन चालक उन्हें अपना आदर्श मानते थे। जब अल्मोडा जनपद में पूर्व मुख्य मंत्री नारायण दत्त तिवारी आये तो उनको सभा स्थल तक ले जाने का अवसर दीवान रामजी को ही मिला। पूर्व राष्ट्रपति महामहिम ए ०पी० जे ० अबदुल कलाम अल्मोड़ा आये तो सर्किट हाऊस से उदयशंकर नाट्य शाला ले जाने का सवाल आया तो तत्कालीन जिला अधिकारी ने राज्य स्तरीय प्रशाशनिक अधिकारियों से कहा कि मेरा चालक दीवान राम सबसे कुशल चालक हैं, वही महामहिम राष्ट्र पति को ले जायेंगे। उनका अंतिम संस्कार मुडेश्वर स्थित घाट पर उनके परिवारजनो, मित्रों एवं तमाम जानने वालों की उपस्थिति में किया गया।








