मोहान वन क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम सभा डबरा सरौल के ग्राम सभा तड़म एवं काठ की नाव क्षेत्र में मानव वन्य जीव रोक थाम हेतु प्रभागीय वनाधिकारी रानीखेत द्वारा गस्त।

Spread the love

 

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट

 

 

            (नया अध्याय, देहरादून)

     

 

 

     मोहान वन क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम सभा डबरा सरौल के ग्राम सभा तड़म एवं काठ की नाव क्षेत्र में मानव वन्य जीव रोक थाम हेतु प्रभागीय वनाधिकारी रानीखेत द्वारा गस्त।

 

 

            अल्मोड़ाः  मोहान वन क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा डबरा सौराल, ग्राम सभा तड़म एवं काठ की नाव क्षेत्र में मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम हेतु उप प्रभागीय वनाधिकारी रानीखेत के निर्देशन में गठित टीमों द्वारा लगातार क्षेत्र में कैंप कर निगरानी एवं गश्त की जा रही है। साथ ही प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता कार्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं।

 

बाघ के दिखाई देने की सूचना पर रेस्क्यू हेतु डॉक्टर टीम एवं क्विक रिस्पॉन्स टीम द्वारा क्षेत्र में निगरानी करते हुए आवश्यक रेस्क्यू उपकरण स्थापित कर दिए गए हैं। बाघ के पदचिन्हों एवं अन्य गतिविधियों की पहचान की जा रही है। क्षेत्र में 02 लाइव कैमरे एवं 15 कैमरा ट्रैप सहित अन्य उपकरण लगाए गए हैं। टीम द्वारा वन्यजीव की गतिविधियों को लगातार ट्रैक किया जा रहा है तथा गांवों में पोस्टर, लाउडस्पीकर एवं जनजागरूकता गोष्ठियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। रेस्क्यू कार्य हेतु कॉर्बेट की विशेषज्ञ टीम का भी सहयोग लिया जा रहा है।

 

टीमों द्वारा क्षेत्र में सुरक्षा उपकरण जैसे 05 एनाइडर, 05 फॉक्स लाइट, राइफल एवं अन्य उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है। बाघ रेस्क्यू हेतु 05 पिंजरे लगाए जा चुके हैं। साथ ही 15 ट्रैप कैमरों एवं 02 ड्रोन के माध्यम से क्षेत्र की निगरानी की जा रही है।

 

गश्त, निगरानी एवं जागरूकता कार्यों के लिए रामनगर वन प्रभाग, कालागढ़ टाइगर रिजर्व तथा अल्मोड़ा वन प्रभाग की विभिन्न रेंजों—रानीखेत, जौरासी, द्वाराहाट एवं अल्मोड़ा—की टीमों द्वारा समन्वय के साथ क्षेत्र में कैंप लगाकर कार्य किया जा रहा है।

  • Related Posts

    सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री कार्यालय के पूर्व सलाहकार और उत्तराखंड सरकार के पर्यटन विभाग में विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) भाष्कर खुल्बे ने निरीक्षण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट               (नया अध्याय, देहरादून)     सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री कार्यालय के पूर्व सलाहकार और…

    उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों तथा धार्मिक भावनाओं से छेड़खानी बर्दाश्त नहीं राज्य सरकार से कानून बनानेकी मांग उत्तराखण्ड धार्मिक स्थल मर्यादा संरक्षण अधिनियम, 2026 के प्रस्तावित ड्राफ्ट पेश।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट               (नया अध्याय, देहरादून)           उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों तथा धार्मिक भावनाओं से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरेली तिहार

    • By User
    • August 11, 2026
    • 8 views
    हरेली तिहार

    चिंता, चिता बना देती है     (कहानी)

    • By User
    • August 11, 2026
    • 17 views
    चिंता, चिता बना देती है      (कहानी)

    सशक्त हस्ताक्षर की 51 वीं काव्य गोष्ठी में गूॅंजे कविता के स्वर 

    • By User
    • August 10, 2026
    • 14 views
    सशक्त हस्ताक्षर की 51 वीं काव्य गोष्ठी में गूॅंजे कविता के स्वर 

    देश-विदेश के 69 लघुकथाकारों में डॉ. सत्यवान सौरभ और डॉ. प्रियंका सौरभ की लघुकथाएँ शामिल।

    • By User
    • August 10, 2026
    • 7 views
    देश-विदेश के 69 लघुकथाकारों में डॉ. सत्यवान सौरभ और डॉ. प्रियंका सौरभ की लघुकथाएँ शामिल।

     ”सावन है शिव कृपा का मास”

    • By User
    • August 10, 2026
    • 9 views
     ”सावन है शिव कृपा का मास”

    फिरोजपुर सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो स्नैचर गिरफ्तार

    • By User
    • August 10, 2026
    • 14 views
    फिरोजपुर सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो स्नैचर गिरफ्तार