मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, देहरादून)
उत्तराखंड फ्लाइंग डिस्क टीम पहली बार भारत ट्रॉफी में करेगी प्रतिभाग।
अल्मोड़ाः उत्तराखंड फ्लाइंग डिस्क एसोसिएशन (UFDA) टीम उत्तराखंड को पहली बार भारत ट्रॉफी 2026 (राष्ट्रीय अल्टीमेट फ्रिस्बी चैंपियनशिप) में भाग लेने के लिए चेन्नई जा रही है। यह उत्तराखंड के लिए गर्व और इतिहास का एक महत्वपूर्ण क्षण है।
इस टीम में 20 प्रतिभाशाली बालक एवं बालिकाएँ शामिल हैं, जो बदलाव फाउंडेशन के माध्यम से देहरादून के सरकारी बाल गृहों (शेल्टर होम) से जुड़े हैं। खेल के माध्यम से उन्होंने आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना विकसित की है। अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने का अवसर अर्जित किया है।
उत्तराखंड फ्लाइंग डिस्क टीम में जिन खिलाड़ियों का चयन हुआ है उनके नाम हैं अमीषा, अनमोल, अंकिता, आरव, गुंजन, भीकू, कश्मीरा, महेश, खुशी, मोहित, सुनीता, मोनू, नेहा, नीरज, पल्लवी, सतीश, शीतल, सूरज, सोनाक्षी और विकास।
इनमें से अधिकांश खिलाड़ियों के लिए यह पहली बार उत्तराखंड से बाहर की यात्रा, पहली लंबी रेल यात्रा और पहली राष्ट्रीय प्रतियोगिता होगी।
🌐 Ketto पर ऑनलाइन सहयोग करें:
https://bit.ly/bharattrophy26
आपका सहयोग केवल 20 खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता तक पहुँचाने में ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड में अल्टीमेट फ्रिस्बी जैसे नए खेल के भविष्य को मजबूत बनाने में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।
अधिक जानकारी के लिए आप उत्तराखंड फ्लाइंग डिस्क एसोसिएशन उत्तराखंड के सचिव और उपाध्यक्ष से नीचे दिए गए नंबरों 8630668493 और 9997231879 पर भी संपर्क कर सकते हैं।









