फिरोजपुर में 30 किलो हेरोइन सहित दो गिरफ्तार।

Spread the love

 

 

मीडिया प्रभारी फिरोजपुरः राजीव कुमार

 

            (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

 

फिरोजपुर में 30 किलो हेरोइन सहित दो गिरफ्तार।

 

— सरहद पार के तस्करी नेटवर्क से संबंधों का पता लगाने के लिए जांच जारी: डी.जी.पी. गौरव यादव।

 

— पुलिस टीमों ने तस्करी के लिए इस्तेमाल किया जा रहा मोटरसाइकिल भी किया जब्त: ए.आई.जी. सी.आई. गुरसेवक सिंह।

 

 

 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए जारी अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस (सी.आई.) फिरोजपुर ने बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बी.एस.एफ.) के साथ संयुक्त ऑपरेशन के दौरान दो व्यक्तियों को 30.200 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार कर सरहद पार के एक बड़े नशा तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी आज यहां डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डी.जी.पी.) पंजाब गौरव यादव ने दी।

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुखविंदर सिंह निवासी गांव वल्ले शाह उताड़, फाजिल्का और मनप्रीत सिंह निवासी गांव नवां हस्ता, फाजिल्का के रूप में हुई है। हेरोइन की यह बड़ी खेप बरामद करने के अलावा पुलिस टीमों ने आरोपियों द्वारा तस्करी के लिए इस्तेमाल किया जा रहा हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल (पीबी-05-एएस-9856) भी जब्त कर लिया है।

 

डी.जी.पी. ने बताया कि सरहद पार के तस्करी नेटवर्क के साथ इस मॉड्यूल के संबंधों का पता लगाने और इसमें शामिल अन्य सहयोगियों की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है।

 

ऑपरेशन के संबंध में जानकारी साझा करते हुए ए.आई.जी. सी.आई. फिरोजपुर गुरसेवक सिंह ने बताया कि पुख्ता सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने फाजिल्का के हिंदूमलकोट रोड पर स्थित गांव सतीरवाला के नजदीक बी.एस.एफ. फाजिल्का के साथ मिलकर विशेष ऑपरेशन चलाया। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस पार्टी ने मोटरसाइकिल पर जा रहे दो संदिग्ध व्यक्तियों को काबू कर लिया, जिनके कब्जे से 30.200 किलो हेरोइन बरामद हुई।

 

ए.आई.जी. ने बताया कि जांच आगे बढ़ने के साथ आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां तथा बरामदगियां होने की संभावना है।

 

इस संबंध में थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एस.एस.ओ.सी.) फाजिल्का में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराओं 21-सी, 25 और 29 के तहत एफ.आई.आर. नंबर 14 दिनांक 07-08-2026 दर्ज की गई है।

  • Related Posts

    सशक्त हस्ताक्षर की 51 वीं काव्य गोष्ठी में गूॅंजे कविता के स्वर 

    Spread the love

    Spread the love  सौजन्यः संगम त्रिपाठी                   (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)   सशक्त हस्ताक्षर की 51 वीं काव्य गोष्ठी में गूॅंजे कविता के…

    देश-विदेश के 69 लघुकथाकारों में डॉ. सत्यवान सौरभ और डॉ. प्रियंका सौरभ की लघुकथाएँ शामिल।

    Spread the love

    Spread the love    ✍️  डॉ. प्रियंका सौरभ    पीएचडी (राजनीति विज्ञान)    (कवयित्री एवं सामाजिक चिंतक)                     (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)  …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सशक्त हस्ताक्षर की 51 वीं काव्य गोष्ठी में गूॅंजे कविता के स्वर 

    • By User
    • August 10, 2026
    • 13 views
    सशक्त हस्ताक्षर की 51 वीं काव्य गोष्ठी में गूॅंजे कविता के स्वर 

    देश-विदेश के 69 लघुकथाकारों में डॉ. सत्यवान सौरभ और डॉ. प्रियंका सौरभ की लघुकथाएँ शामिल।

    • By User
    • August 10, 2026
    • 7 views
    देश-विदेश के 69 लघुकथाकारों में डॉ. सत्यवान सौरभ और डॉ. प्रियंका सौरभ की लघुकथाएँ शामिल।

     ”सावन है शिव कृपा का मास”

    • By User
    • August 10, 2026
    • 9 views
     ”सावन है शिव कृपा का मास”

    फिरोजपुर सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो स्नैचर गिरफ्तार

    • By User
    • August 10, 2026
    • 14 views
    फिरोजपुर सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो स्नैचर गिरफ्तार

    यक्ष प्रश्न ! (कविता)

    • By User
    • August 10, 2026
    • 9 views
    यक्ष प्रश्न ! (कविता)

    गजल

    • By User
    • August 10, 2026
    • 3 views
    गजल