मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, देहरादून)

प्रख्यात मानवशास्त्री डा. कृषणमूर्ति ने कहा परम्परागत चिकित्सा पद्वतियों का कोई साईड इफेक्ट नहीं।
उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के तत्वाधान में नगर निगम में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ गोपाल चम्मयाल और दयानंद कठैत द्वारा कार्यक्रम के आरंभ में स्वागत गीत द्वारा कार्यक्रम आरंभ हुआ उसके बाद ब्याख्यान में देश के प्रख्यात मानवशास्त्री डा. कृषणमूर्ति ने कहा कि हमारी परम्परागत चिकित्सा प्रद्वतियां हजारों साल से कारगर है आज भी परम्परागत चिकित्सा पद्वतियों का कोई साईड इफेक्ट नहीं है। नगर निगम के सभागार में एक ब्याख्यान को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आधुनिक चिकित्सा पद्वतियों में 27 हजार दवाईया है जिन्हें याद रखना किसी भी चिकित्सक के लिये सम्भव नहीं है। उन्होंने कहा कि ज्यों -ज्यों ऐलोपैथी का विकास हो रहा है त्यों -त्यों बिमारियों में भी बृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय परम्परा में चिकित्सा में लक्षण प्रमुख है जिन्हें हम कफ पित्त व वात के नाम से जानते हैं। उसका उपचार विविध प्रकार की बनस्पतियों से हो जाता है। प्राचीन भारतीय परंपरा व्यक्ति की जीवन शैली के लिए महत्वपूर्ण है। परम्परागत चिकित्सा पद्वतियों का कोई साईड इफेक्ट नहीं। अपने जीवन को इन परंपराओं में ढाल कर हम स्वस्थ जीवन एवं समाज का निर्माण कर सकते हैं। व्याख्यान में कहा कि व्यायाम एवं नित्य भ्रमण के महत्व को भी बताया। एलोपैथिक चिकित्सा पद्धति एवं पारंपरिक भारतीय चिकित्सा का विशुद्ध वैज्ञानिक विश्लेषण किया। शारीरिक संरचना की विविध पक्षों को वैज्ञानिक ढंग से परीक्षित किया। शरीर में प्रोटीन के महत्व एवं भारतीय खानपान एवं अनाज में प्रोटीन की व्याख्या की। कार्यक्रम का संचालन दयाकृष्ण काण्डपाल में किया तथा अध्यक्षता जगजीवन बिष्ट ने किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा. कृष्णमूर्ति का स्वागत पत्रकार यूनियन के उपाध्यक्ष गोपेश उप्रेती महासचिव दयानन्द कठैट, कोषाध्यक्ष दिनेश भट्ट रमेश जोशी व प्रकाश चन्द्र पाण्डे, गोपाल चम्मयाल, बसुधा पन्त, उदय किरौला। ने संयुक्त रूप से किया।
सभा को डी आर डी ओ से सेवानिबृत वरिष्ट कृर्षि वैज्ञानिक डा. हेमन्त पाण्ड़ेय ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में डा. बसुधा पन्त बाल प्रहरी के सम्पादक उदय किरौला, पूर्व स्वास्थ निदेशक डा. जे सी दुर्गापाल, रेडक्रास के मनोज सनवाल, आर्य समाज से डा. दिनेश चन्द्र तिवारी, मोहन सिह रावत समेत जी जी आई सी के बच्चों व शिक्षिकाओं ने भागीदारी की अन्त में उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के महासचिव दयानन्द कठैत अध्यक्ष जगजीवन विष्ट ने सभी उपस्थित लोगों का आभार ब्यक्त किया।









