सम्पादक कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
(नया अध्याय, कुमाऊं)
“अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस” के अवसर पर स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।
अल्मोड़ाः सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा अनामिका सिंह द्वारा दिनांक 12अगस्त 2026को ‘अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस’ के अवसर पर स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सचिव अनामिका सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों को पोक्सो अधिनियम, साइबर सुरक्षा, डिजिटल अरेस्ट, घरेलू हिंसा, बाल श्रम, मानव तस्करी, न्याय व्यवस्था, जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण संरक्षण, व स्थानीय समुदायों की मदद में युवाओं की भागीदारी आदि की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों द्वारा भी अनेक विषयों पर कई सवाल भी पूछे गए, जिनका, सचिव महोदया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनामिका सिंह द्वारा सवालों का जवाब देकर बच्चों का मार्गदर्शन किया गया तथा विद्यार्थियों द्वारा सोशल मीडिया के फायदे व नुकसान तथा युवा सशक्तिकरण, युवाओं की समस्या व समाधान आदि विषयों पर वाद-विवाद प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
इसके उपरांत विद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण किया गया तथा एनसीसी कैडेट्स द्वारा सफाई अभियान चलाया गया।
शिविर में श्रीमती तुलसी जौहरी रिटेनर अधिवक्ता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा, नन्दन सिंह बिष्ट उप प्रधानाचार्य, विपुल कार्की एकेडमिक हैड व शिक्षकगण एवं अधिकार मित्र विनीता आर्या, संदीप सिंह नयाल, पंकज भगत मौजूद रहे।







