सम्पादक कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
(नया अध्याय, देहरादून)
सेवानिवृत्त केन्द्रीय कर्मचारी कल्याण समिति की मासिक बैठक नगर निगम सभागार में हुई सम्पन्न।
अल्मोड़ा: हर माह की तरह कुछ अहम मुद्दों पर विचार विमर्श वाली केन्द्रीय कर्मचारी कल्याण समिति अल्मोड़ा की बैठक शनिवार 8अगस्त 2026को नगर निगम सभागार में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सी एस सिराड़ी व संचालन एम डी काण्डपाल द्वारा किया गया। उपस्थित सदस्यों ने सक्षम अधिकारियों, विधायक, सांसद एवं पार्षदों से नगर की मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग उठाई, जिनमें प्रमुख हैं- नियमानुसार गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी की जाए जिससे वरिष्ठ नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, नगर में कई पार्किंग बनने के बाद भी वाहन इधर उधर बेतरतीब तरीके से खड़े किए जाते हैं और ईंट, बजरी, रेता व सरिया विक्रेताओं के वाहन भी चौबीसों घंटे रोड पर खड़े रहते हैं जिससे लगातार जाम की स्थिति बन जाती है, मैकेनिकों द्वारा भी सड़क पर वाहन खड़े होकर काम कि जाता है जिससे आने-जाने वाले स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों व पर्यटकों को बहुत परेशानी होती है, सड़क पर पैदल चलने वाले लोगों के लिए फुटपाथ 10-12 इंच ऊंचा बनाया जाना चाहिए, 1993-94 में उत्तराखंड आंदोलन में भाग लेने वाले व्यवसायियों, मजदूरों, जनता, सरकारी कर्मचारियों आदि को इस आशय का प्रमाण पत्र दिया जाना चाहिए ताकि भावी पीढ़ी को इतिहास में इसकी जानकारी हो सके, नगर निगम के हर वार्ड में प्रत्येक सप्ताह कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जाना चाहिए, मुख्य बाजार में दिन के समय दोपहिया वाहनों, आवारा गौवंशौं व आवारा कुत्तों पर रोक लगाई जानी चाहिए ताकि लोगों को चोटिल हो या दुर्घटना होने से बचाया जा सके, उद्यान विभाग विभाग द्वारा कीटनाशक दवाओं का वितरण सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर बैठक में ए एम कार्की एन डी पाण्डे, डॉ. पी एस नेगी, रमेश तिवारी, दिवान सिंह, बी एस भाकुनी, पी सी काण्डपाल, गंगा सिंह, शेषराम, बिसन सिंह, गणेश सिंह बिष्ट, एम बी साह, नवीन चन्द्र जोशी, हरीश लाल, मोहन चंद्र पाण्डेय आदि लोग मौजूद थे।







