जनपद अल्मोड़ा पुलिस द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतन्त्रता दिवस, शान से लहराया तिरंगा।

Spread the love

 

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट

 

            (नया अध्याय, देहरादून)

 

🇮🇳 जनपद अल्मोड़ा पुलिस द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतन्त्रता दिवस, शान से लहराया तिरंगा।

 

 

🇮🇳 SSP ALMORA ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान व वंदे मातरम् से गूंजा पुलिस लाइन परिसर।

 

80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर 

 

 

     अल्मोड़ा:  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके, द्वारा आज प्रातः 09:00 बजे पुलिस लाइन अल्मोड़ा में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। साथ ही उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगणों ने एक साथ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा ने समस्त पुलिस परिवार को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से देश की एकता, अखंडता, धर्मनिरपेक्षता एवं आपसी सौहार्द को बनाए रखने तथा अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश में सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के नाम पढ़कर सुनाए गए तथा सम्मानित अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा उपस्थित NCC कैडेट्स, पुलिस जवानों एवं सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों को मिष्ठान वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर सीओ अल्मोड़ा श्री बलवन्त सिंह रावत द्वारा पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा व जनपद के समस्त थाना/चौकी एवं फायर स्टेशन प्रभारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया।

 

उपस्थित

अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह, सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत, सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन रमेश चन्द्र, निरीक्षक दूरसंचार उमाशंकर पाण्डे, निरीक्षक यातायात हयात सिंह सहित संचार शाखा, पुलिस लाइन के अधिकारी/कर्मचारीगण, सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी एवं NCC की महिला कैडेट्स उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    स्लैम पोएट्री में गूँजी 90 युवा कवियों की आवाज, शीर्ष 12 प्रतिभागियों का चयन।

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                     (नया अध्याय, देहरादून)     स्लैम पोएट्री में गूँजी 90 युवा कवियों…

    महेश्वर के परतीक सातों आठों का उत्सव दुगाल खोला में जारी है डोर दुबड़े की पूजा के उपरान्त आज भजन मंडली द्वारा भजन कीर्तन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                     (नया अध्याय, देहरादून)     महेश्वर के परतीक सातों आठों का उत्सव दुगाल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समय के साथ धर्म की मीमांसा

    • By User
    • August 21, 2026
    • 10 views
    समय के साथ धर्म की मीमांसा

    रात एक बहती नदी, दिन ठहरा समंदर इस बहर में, डूबा रहा दिल का सफर।

    • By User
    • August 21, 2026
    • 12 views
    रात एक बहती नदी, दिन ठहरा समंदर  इस बहर में, डूबा रहा दिल का सफर।

    सोशल मीडिया पर ब्लाकिंग का तूफान

    • By User
    • August 21, 2026
    • 6 views
    सोशल मीडिया पर ब्लाकिंग का तूफान

    चीनी, इथेनॉल और गन्ने के रस की एक बूंद में उलझा देश का भविष्य।

    • By User
    • August 21, 2026
    • 6 views
    चीनी, इथेनॉल और गन्ने के रस की एक बूंद में उलझा देश का भविष्य।

    अग्निवीर भर्ती रैली के पांचवें दिन श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का और फिरोजपुर के करीब 1000 युवाओं ने लिया हिस्सा।

    • By User
    • August 21, 2026
    • 12 views
    अग्निवीर भर्ती रैली के पांचवें दिन श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का और फिरोजपुर के करीब 1000 युवाओं ने लिया हिस्सा।

    जिंदगी खूबसूरत है।

    • By User
    • August 21, 2026
    • 18 views
    जिंदगी खूबसूरत है।