मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, देहरादून)
प्रभारी प्राचार्य भातखण्डे हिन्दुस्तानी संगीत महाविद्यालय जयंती खाती ने अवगत कराया है कि वार्षिक परीक्षा को लेकर।
अल्मोड़ाः 19 अगस्त, 2026 – प्रभारी प्रधानाचार्य, भातखण्डे हिन्दुस्तानी संगीत महाविद्यालय, जयंती खाती ने अवगत कराया है कि भातखण्डे हिन्दुस्तानी संगीत महाविद्यालय, जाखनदेवी केन्द्र में भातखण्डे संगीत विद्यापीठ लखनऊ से वार्षिक परीक्षा वर्ष 2026 के लिए संस्थागत एवं व्यक्तिगत परीक्षा फार्म उपलब्ध हो गये है। संस्थागत एवं व्यक्तिगत परीक्षार्थी दिनॉंक 21 अगस्त, 2026 से कार्यालय समय प्रातः 11ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक निर्धारित फार्म शुल्क जमा कर परीक्षा फार्म प्राप्त कर सकते है। परीक्षा फार्म जमा करने की अन्तिम तिथि 05 सितम्बर, 2026 निर्धारित की गई है।







