कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमेश्वर क्षेत्र में सुनीं जनसमस्याएं, विभिन्न विकास कार्यों के लिए की घोषणाएं।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट

 

 

                (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमेश्वर क्षेत्र में सुनीं जनसमस्याएं, विभिन्न विकास कार्यों के लिए की घोषणाएं।

 

 

 

    अल्मोड़ा:  प्रदेश की कैबिनेट मंत्री एवं सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने बुधवार को सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के स्याहीदेवी मंडल अंतर्गत नौला, सल्ला रौतेला एवं बड़गल भट्ट गांवों में आयोजित जन मिलन कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं विकास संबंधी मांगों से कैबिनेट मंत्री को अवगत कराया गया।

 

जनसमस्याओं को सुनते हुए कैबिनेट मंत्री ने ग्रामीणों की मांग पर विधायक निधि से प्राथमिक विद्यालय में रेलिंग निर्माण, पेयजल लाइन बिछाने, सार्वजनिक स्थलों पर टीन शेड लगाने तथा गांव में भंडार कक्ष एवं पेयजल टैंक के निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार दूरस्थ क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सड़क, पेयजल, शिक्षा सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य किए जा रहे हैं।

 

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान एवं विकास योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र से संबंधित जनहित की समस्याओं एवं आवश्यक विकास कार्यों के समाधान के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

जन मिलन कार्यक्रमों के पश्चात कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने नैड़ी स्थित पिप्लेश्वर महादेव शिव मंदिर में आयोजित श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ में प्रतिभाग किया तथा पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कथा व्यास आचार्य मोहन राम द्वारा प्रस्तुत संगीतमय श्री राम कथा का श्रवण किया। इसके उपरांत मंदिर परिसर में आयोजित आयुष भंडारे में श्रद्धालुओं के साथ महाप्रसाद ग्रहण किया।

 

इस अवसर पर गणेश जलाल, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मानव-वन्यजीव संघर्ष को न्यून करने के लिए प्रभावी उपायों पर मंथन, अल्मोड़ा में पायलट प्रोजेक्ट की संभावनाओं पर चर्चा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                     (नया अध्याय, देहरादून)   मानव-वन्यजीव संघर्ष को न्यून करने के लिए प्रभावी उपायों…

    विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                     (नया अध्याय, देहरादून)       विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी अंशुल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    निदान:

    • By User
    • August 20, 2026
    • 6 views
    निदान:

    घर की थाली से सजे राखी का त्योहार

    • By User
    • August 20, 2026
    • 13 views
    घर की थाली से सजे राखी का त्योहार

    “जख्म हर किसी के पास हैं, बस मरहम बनो”

    • By User
    • August 20, 2026
    • 8 views
    “जख्म हर किसी के पास हैं, बस मरहम बनो”

    डिजिटल क्रांति और जमीनी हकीकत 

    • By User
    • August 20, 2026
    • 14 views
    डिजिटल क्रांति और जमीनी हकीकत 

    सुरक्षा प्रतिबंधों का उल्लंघन निंदनीय

    • By User
    • August 20, 2026
    • 4 views
    सुरक्षा प्रतिबंधों का उल्लंघन निंदनीय

    लांस नायक राम दुलार यादव, सेना मेडल (मरणोपरांत)

    • By User
    • August 20, 2026
    • 9 views
    लांस नायक राम दुलार यादव, सेना मेडल (मरणोपरांत)