विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट

 

 

                (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

 

विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।

 

 

       अल्मोड़ा:  जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर प्राप्त दावों एवं आपत्तियों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने इस दौरान राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से पुनरीक्षण कार्य के संबंध में सुझाव लिए तथा प्रक्रिया के दौरान सामने आ रही कठिनाइयों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

 

बैठक में बताया गया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत जनपद में कुल 98,529 नोटिस जारी किए गए हैं, जिनमें से अब तक 78,867 नोटिसों पर सुनवाई पूरी की जा चुकी है। जिलाधिकारी ने शेष प्रकरणों की सुनवाई एवं निस्तारण की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची के शुद्धीकरण के कार्य में सभी का सहयोग आवश्यक है। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से न छूटे। साथ ही मतदाता सूची में दर्ज प्रविष्टियों की शुद्धता पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्य में पारदर्शिता एवं गंभीरता के साथ कार्य किया जाना आवश्यक है।

 

जिलाधिकारी ने बीएलओ एवं राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलए से आपसी समन्वय के साथ गंभीरतापूर्वक कार्य करने को कहा। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को अपने स्तर से पुनरीक्षण से संबंधित कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए लंबित दावों, आपत्तियों एवं नोटिसों की सुनवाई तथा निस्तारण को गंभीरतापूर्वक पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

 

बैठक में अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, उपजिलाधिकारी संजय कुमार सहित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि कैलाश गुरुरानी, पूरन रौतेला एवं अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मानव-वन्यजीव संघर्ष को न्यून करने के लिए प्रभावी उपायों पर मंथन, अल्मोड़ा में पायलट प्रोजेक्ट की संभावनाओं पर चर्चा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                     (नया अध्याय, देहरादून)   मानव-वन्यजीव संघर्ष को न्यून करने के लिए प्रभावी उपायों…

    बिरूड़ पंचमी के साथ शुरू हुआ कुमाऊं का लोकपर्व सातों-आठों।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                     (नया अध्याय, देहरादून)       बिरूड़ पंचमी के साथ शुरू हुआ कुमाऊं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    निदान:

    • By User
    • August 20, 2026
    • 5 views
    निदान:

    घर की थाली से सजे राखी का त्योहार

    • By User
    • August 20, 2026
    • 11 views
    घर की थाली से सजे राखी का त्योहार

    “जख्म हर किसी के पास हैं, बस मरहम बनो”

    • By User
    • August 20, 2026
    • 7 views
    “जख्म हर किसी के पास हैं, बस मरहम बनो”

    डिजिटल क्रांति और जमीनी हकीकत 

    • By User
    • August 20, 2026
    • 14 views
    डिजिटल क्रांति और जमीनी हकीकत 

    सुरक्षा प्रतिबंधों का उल्लंघन निंदनीय

    • By User
    • August 20, 2026
    • 3 views
    सुरक्षा प्रतिबंधों का उल्लंघन निंदनीय

    लांस नायक राम दुलार यादव, सेना मेडल (मरणोपरांत)

    • By User
    • August 20, 2026
    • 5 views
    लांस नायक राम दुलार यादव, सेना मेडल (मरणोपरांत)