राजकीय इंटर कॉलेज पुभाऊँ पहुंचे जिलाधिकारी, छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त।

Spread the love

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट

                (नया अध्याय, देहरादून)

राजकीय इंटर कॉलेज पुभाऊँ पहुंचे जिलाधिकारी, छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त।

        अल्मोड़ाः अनुशासन के नाम पर बच्चों के साथ मारपीट स्वीकार्य नहीं, काउंसलिंग और संवाद जैसे सकारात्मक तरीके अपनाएं — जिलाधिकारी

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने राजकीय इंटर कॉलेज पुभाऊँ का निरीक्षण कर बीते शनिवार विद्यालय में एक अतिथि शिक्षिका द्वारा छात्रा की पिटाई के आरोप एवं इससे संबंधित वायरल वीडियो के मामले की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य से पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेने के साथ ही संबंधित छात्रा के माता-पिता से मुलाकात कर उनका पक्ष जाना। उन्होंने विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं से भी बातचीत कर घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

प्रकरण की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी लमगड़ा एवं उप खंड शिक्षा अधिकारी धौलादेवी की समिति गठित की गई थी। समिति की जांच रिपोर्ट में संबंधित अतिथि शिक्षिका की सेवा समाप्ति की संस्तुति की गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर अतिथि शिक्षिका का अनुबंध तत्काल प्रभाव से समाप्त करते हुए उन्हें सेवा से हटा दिया गया है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि विद्यालय में अनुशासन के नाम पर छात्र-छात्राओं के साथ किसी भी प्रकार की मारपीट अथवा दंडात्मक कार्रवाई स्वीकार्य नहीं है। बच्चों में अनुशासन बनाए रखने के लिए काउंसलिंग, संवाद एवं अन्य सकारात्मक तरीकों को अपनाया जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर उनके अभिभावकों से बातचीत कर समस्या का समाधान किया जाए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी शिक्षकों से मुलाकात कर बच्चों की पढ़ाई, अनुशासन तथा विद्यालय से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने विद्यालय में पढ़ाए जा रहे विषयों, शिक्षकों की उपलब्धता तथा संचालित व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं से संवाद कर विद्यालय में उपलब्ध खेल सुविधाओं की जानकारी ली। बच्चों द्वारा फुटबॉल खेलने की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग पर उन्होंने विद्यालय में खेल सुविधाओं को विकसित करने तथा मैदान में फुटबॉल खेलने के लिए आवश्यक मैदान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेते हुए जिलाधिकारी ने शौचालयों की व्यवस्था दुरुस्त करने तथा परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क से विद्यालय तक पहुंच मार्ग की स्थिति को भी ठीक करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

पेयजल व्यवस्था की जानकारी लेते हुए जिलाधिकारी ने विद्यालय में पर्याप्त एवं नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पानी के समुचित भंडारण के लिए टैंक लगाने तथा पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक कार्य प्राथमिकता से करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम सौम्या गर्ब्याल, प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी रवि मेहता सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे ।

  • Related Posts

    परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के0 एन0 तिवारी ने बताया कि विकास भवन में प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत जनपद में सर्वे।

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                     (नया अध्याय, देहरादून)       परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण…

    लामगौंडी में छात्राओं के लिए प्रोजेक्ट स्नेह के तहत एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित। 

    Spread the love

    Spread the love    सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                       (नया अध्याय, देहरादून)       लामगौंडी में छात्राओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के0 एन0 तिवारी ने बताया कि विकास भवन में प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत जनपद में सर्वे।

    • By User
    • August 24, 2026
    • 14 views
    परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के0 एन0 तिवारी ने बताया कि विकास भवन में प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत जनपद में सर्वे।

    राजकीय इंटर कॉलेज पुभाऊँ पहुंचे जिलाधिकारी, छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त।

    • By User
    • August 24, 2026
    • 14 views
    राजकीय इंटर कॉलेज पुभाऊँ पहुंचे जिलाधिकारी, छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त।

    लामगौंडी में छात्राओं के लिए प्रोजेक्ट स्नेह के तहत एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित। 

    • By User
    • August 24, 2026
    • 8 views
    लामगौंडी में छात्राओं के लिए प्रोजेक्ट स्नेह के तहत एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित। 

    सड़क, पंखे, पानी की लड़ाई से लोकतंत्र सीखती नई पीढ़ी

    • By User
    • August 23, 2026
    • 13 views
    सड़क, पंखे, पानी की लड़ाई से लोकतंत्र सीखती नई पीढ़ी

    नेपाल की आड़ में चीन की सेंध, भारत के खेत से थाली तक चुपचाप चुनौती।

    • By User
    • August 23, 2026
    • 9 views
    नेपाल की आड़ में चीन की सेंध, भारत के खेत से थाली तक चुपचाप चुनौती।

    इतिहास के आईने में जन गण मन और वंदे मातरम्

    • By User
    • August 23, 2026
    • 13 views
    इतिहास के आईने में जन गण मन और वंदे मातरम्